फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchavati Cricket Academy won the match by eight wickets

Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने आठ विकेट से जीता मैच

Fri, 01 May 2026 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Panchavati Cricket Academy won the match by eight wickets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम रघुवीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और बीडीएस की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने आठ विकेट से मैच जीता। पंचवटी की ओर से आर्यन आर्य ने छह विकेट प्राप्त किए।
बीडीएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए। इसमें अंश ने 22, अर्थव ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में पंचवटी की ओर से आर्यन आर्य ने शानदार गेंदबाजी की और छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने छह विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 4.5 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर आठ विकेट से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

टीम की ओर से उमंग यादव ने 28, वंश सेन ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मयंक और विशु ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच आर्यन आर्य को चुना गया। इस मौके पर कोच उमेश कुमार, सनी भाटी आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed