{"_id":"62e0443f802feb3b9073fc4f","slug":"pakistani-officer-ali-raped-a-girl-from-meerut-city-news-mrt5986123167","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पाकिस्तान के अफसर अली ने मेरठ की युवती से किया दुष्कर्म, देवर और ससुर पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पाकिस्तान के अफसर अली ने मेरठ की युवती से किया दुष्कर्म, देवर और ससुर पर गंभीर आरोप
Wed, 27 Jul 2022 08:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 08:29 AM IST
सार
मेरठ से मवाना की एक युवती ने पाकिस्तान के अफसर अली पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने अपने देवर और ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं
विज्ञापन
आरोप युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी अफसर अली पर मेरठ के मवाना की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवती अपने ससुराल गौतमबुद्धनगर में थी, जहां पर अफसर अली का तीन साल से आना जाना है। युवती ने एसएसपी ऑफिस मेरठ में शिकायती पत्र देकर बताया कि पाकिस्तानी अफसर के साथ मिलकर देवर और ससुर अवैध हथियार सप्लाई करते हैं। उसने फोटो भी शिकायती पत्र के साथ दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मवाना की रहने वाले युवती की शादी नौ साल पहले गौतमबुद्धनगर के छौलस गांव में हुई थी। महिला के पति सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। सोमवार को महिला एसएसपी ऑफिस में पहुंची।
उसने बताया कि देवर और ससुर पाकिस्तानी अफसर अली के साथ मिलकर अवैध हथियार सप्लाई करने का काम करते है। इसके बारे में जानकारी लगने पर उसने विरोध किया तो देवर-ससुर ने उसको बंधक बनाया और पाकिस्तानी अफसर अली ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टिकैत के गांव में मातम: घर से हंसते हुए गया था सेना का जवान, मौत से मचा कोहराम, सदमे में परिजन, तस्वीरें

युवती का आरोप है कि बार-बार धमकी देकर कई बार उसके साथ दरिंदगी की गई। सऊदी अरब से एक सप्ताह पहले पति वापस लौटे तो महिला ने आपबीती बताई। पति ने देवर और ससुर से इसके बारे में पूछा तो उनको पति को भी मारने की धमकी दे दी।
महिला ने बताया कि जारचे में रहने वाले अफसर अली का उसके देवर और ससुर के पास करीब तीन साल से आना-जाना है। वह अवैध धंधा करता है, जिसमें देवर और ससुर लिप्त हैं।
महिला ने अपने शिकायती पत्र के साथ अपने देवर की हथियारों के साथ खींची हुई कई फोटो भी पुलिस को दी हैं। कांवड़ यात्रा के चलते एसएसपी ऑफिस पर कोई अधिकारी नहीं मिले। वहां एक दरोगा ने महिला को पीली पर्ची दी और जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दे दिया है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।