फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Painful end of love marriage: Drunken husband hit him on the head 20 times with a hammer, cut his throat

लव मैरिज का दर्दनाक अंत: शराबी पति ने सिर में 20 बार मारा हथौड़ा, थर-थर कांपता रहा 12 साल का बेटा, ये मिली सजा

Fri, 06 Dec 2024 10:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Dec 2024 10:43 PM IST
सार

कंकरखेड़ा के शिवलोकपुरी में करीब ढाई साल पहले यह वारदात हुई थी। शराब के लिए रुपये न देने पर शिक्षिका को पति ने मार डाला था। कोर्ट ने शुक्रवार को उसे आजीवन कारावास की सजा सुना दी। 

विज्ञापन
Painful end of love marriage: Drunken husband hit him on the head 20 times with a hammer, cut his throat
पत्नी का हत्यारा पति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा की शिवलोकपुरी में ढाई वर्ष पूर्व शिक्षिका प्रतिमा की हत्या के मामले में दोषी पति देवेंद्र को न्यायालय अपर जिला जज ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने 70 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। देवेंद्र ने शराब के लिए रुपये न देने पर हथौड़े से वार कर और चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद देवेंद्र ने थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण किया था। न्यायालय में सरकारी वकील पदम सिंह ने मुकदमे में कुल सात गवाह पेश किए।
विज्ञापन
Trending Videos

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के शिवलोकपुरी में देवेंद्र अपनी पत्नी प्रतिमा और बेटे आशु के साथ रहता था। प्रतिमा नानू के सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। देवेंद्र काफी समय से बेरोजगार था। 14 अप्रैल 2022 की सुबह देवेंद्र ने प्रतिमा से शराब के लिए पैसे मांगे। प्रतिमा ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस पर दंपती में विवाद हो गया। प्रतिमा ने गुस्से में देवेंद्र को थप्पड़ मार दिया। देवेंद्र ने प्रतिमा के सिर पर हथौड़े से करीब 20 वार किए। इससे प्रतिमा लहूलुहान होकर गिर गई। उसकी सांस चल रही थी। तभी देवेंद्र ने चाकू से गला रेत दिया था। प्रतिमा के भाई विशाल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम पुत्र के सामने ही दिया वारदात को अंजाम
वारदात के दौरान प्रतिमा और देवेंद्र का पुत्र 12 वर्ष का था। वह सेंट पैट्रिक स्कूल में कक्षा-5 में पढ़ता था। आशु के सामने ही दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया था। मारपीट शुरू हुई तो आशु ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। वह पिता से मिन्नतें करता रहा। लेकिन देवेंद्र ने उसकी एक नहीं सुनी। बेटे के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी।
 
विज्ञापन

दंपती ने किया था प्रेमविवाह
देवेंद्र शिवलोकपुरी में रहता था। प्रतिमा श्रद्धापुरी में रहती थी। प्रेमप्रसंग की जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों की शादी करा दी थी। देवेंद्र शादी से पहले प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शादी के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। वह काफी शराब पीने लगा था। इसे लेकर पति-पत्नी में अकसर झगड़ा होता था। घर का खर्च प्रतिमा के वेतन से चलता था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि प्रतिमा और देवेंद्र के प्रेमविवाह का ऐसा अंत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed