फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Painful accident on NH 58: You startling photos

दिल्ली से पांच दोस्त कार से जा रहे थे हरिद्धार, मेरठ में बस में मार दी टक्कर, दो की मौत

Wed, 22 Feb 2017 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 22 Feb 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
Painful accident on NH 58: You startling photos
अस्पताल में घायल युवक

एनएच-58 पर मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पांच लड़के अपनी स्विफ्ट से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। बताया गया कि ये पांचों लोग राजधानी दिल्ली से आ रहे थे और मेरठ में एंट्री करते ही दौराला थाना के पास खड़ी एक सरकारी बस यूपी 11एटी 0050 में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि आशीष 23 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

पीछे से खड़ी बस में टक्कर मार दी

Painful accident on NH 58: You startling photos
हादसे में चकनाचूर हो गई कार

पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और तुरंत उनके परिवार वालों को सूचना दी। आज तड़के मृतक आशीष के ताऊ (सूरज भाण) दौराला थाना पहुंचे और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच में सामने आया कि पांचों युवक 20 से 25 की उम्र के हैं। जब पुलिस ने इनकी गाड़ी में तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर शराब की बोतलें और अन्य नशीले पदार्थ मिले। ऐसे में माना जा रहा है कि पांचों लोग नशे में थे और नशे में ही ड्राइविंग कर रहे थे। शायद यहीं कारण रहा कि युवक ने नशे में ड्राइविंग करते हुए पीछे से खड़ी बस में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिली जानकारी

Painful accident on NH 58: You startling photos
खड़ी बस में मारी टक्कर

मृतक आशीष के परिजनों ने बताया कि ये सभी दोस्त थे और मंगलावर शाम को घूमने के लिए दिल्ली से हरिद्वार के लिए निकले थे। पांचों युवक गुड़गांव की अंसल यूनिवर्सिटी से बीबीए कर रहे हैं। मृतक आशीष के पिता अर्जुन सिंह की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी और मां हरियाणा के किसी विद्यालय में सरकारी टीचर है। एक भाई है जिसका नाम नवीन है। आशीष का परिवार हरियाणा की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता हैं। वहीं निवासी टिकरी कला दिल्ली से मनीष पुत्र हवा सिंह की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग घायल है। जो इस प्रकार है- निखिल पुत्र धर्मवीर सोनीपत, सुशांत पुत्र जगदीश भिवानी और विकास पुत्र अजय दिल्ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed