फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paid tribute to the sacrifice of Guru Arjan Dev.

Meerut News: गुरु अर्जुन देव के बलिदान को नमन किया

Thu, 18 Jun 2026 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Paid tribute to the sacrifice of Guru Arjan Dev.
- कंकरखेड़ा में शहीदी पर्व पर कीर्तन दरबार सजाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पांचवें सिख गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कंकरखेड़ा में भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गुरु अर्जुन देव के बलिदान को नमन किया गया।कीर्तन दरबार लगाया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने गुरु का गुणगान किया। इस दौरान प्रसाद के साथ ही मीठे जल का वितरण भी किया गया।

भाई गुरप्रीत सिंह प्रीत एवं बहन अमृत कौर के जत्थे ने कलयुग जहाज अर्जुन गुरु..., तेरा किया मीठा लागे, हरि नाम पदारथ नानक मांगे...जैसे भावपूर्ण शब्दों का गायन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सिख वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनजीत सिंह कोछड़ ने गुरु अर्जुन देव की महान शहादत को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अद्वितीय बलिदान देकर शहादत की नई परंपरा स्थापित की। उन्होंने स्वयं शांतिपूर्ण तरीके से बलिदान दिया। वहीं, अपने पुत्र छठे गुरु गुरु हरगोबिंद साहिब को अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के लिए मीरी-पीरी की दो तलवारें धारण करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमृतसर नगर की स्थापना, श्री हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश और मानवता की सेवा के लिए किए गए कार्य गुरु अर्जुन देव के अमूल्य योगदान हैं। गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगाए गए विशेष स्टॉल पर ठंडे-मीठे जल का वितरण किया गया।


आयोजन में परमजीत सिंह पम्मा, बलबीर सिंह, बहादुर सिंह, अजीत सिंह, टिंका सिंह, परमिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह सलूजा, हरमिंदर सिंह मजिठिया, अमरजीत सिंह जग्गी, धीर सिंह, अमृतपाल सिंह चड्ढा, सज्जन सिंह, किशन सिंह छाबड़ा, शम्मी सिंह अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed