फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pacemaker started, then the speed of the beats got

पेसमेकर लगा तो मिली धड़कनों को रफ्तार

Sun, 28 Feb 2021 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
pacemaker started, then the speed of the beats got
पेसमेकर लगा तो मिली धड़कनों को रफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। जसवंत राय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शनिवार को निशुल्क पेसमेकर कैंप लगाया गया। इसमें 12 मरीजों के पेसमेकर लगाए गए। अस्पताल ने कार्डियो चैरिटी मेरठ के साथ मिल कर यह 23वां निशुल्क कैंप लगाया।
पेसमेकर लगाने की लगभग लागत डेढ़ से दो लाख रुपये आती है। यहां अब तक 392 फ्री पेसमेकर लगाए जा चुके हैं, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी उपलब्धि है। वरिष्ठ हृदय रोग डॉ. राजीव अग्रवाल (कार्डियो चैरिटी) ने बताया कि सभी मरीजों को दवाइयां और स्वस्थ होने के बाद भी मेडिकल फोलोअप फ्री किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिनके दिल की धड़कनों की रफ्तार कम हो रही है, वे अपना रजिस्ट्रेशन www.bostoncardiacfoundation.org पर करा लें। इससे जनवरी में उनकी जांच आदि प्रक्रिया करने के बाद फरवरी 2022 में होने वाले फ्री पेसमेकर कैंप में उनको निशुल्क पेसमेकर लगाया जा सके। डॉ. राजीव अग्रवाल ने देश के सभी चिकित्सकों, व्यापार मंडलों, रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद और बोस्टन कॉर्डियक फाउंडेशन के डॉ. सलिल मिड्ढा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कैंप में मेरठ से सात, बरेली, गाजियाबाद सहारनपुर, बिजनौर और आगरा से एक-एक को मरीज को पेसमेकर लगाया गया। इनमें गुड्डी देवी, जावित्री, कुसुमलता, माया, मीना, राजकली, रानी शर्मा, शमा परवीन, सुलतान जारा, अनिल गुप्ता, धरमोराम और मौ. इस्माईल शामिल हैं। पूर्व में लगे 30 मरीजों के पेसमेकर चेक भी किए गए। लगाए गए पेसमेकर की कीमत करीब 24 लाख रुपये है। मरीजों के खाने और नाश्ते का पूरा प्रबंध अन्नापूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। डॉ. राजीव ने ट्रस्ट के संस्थापक ब्रजभूषण गुप्ता का आभार व्यक्त किया। डॉ. एस कुमार, डॉ. राकेश मौर्य और शिवाशंकरन में शामिल रहे। जसवंत राय चूडामणि ट्रस्ट सोसायटी के चेयरमैन अशोक गुप्ता, सुशीला जसवंत अस्पताल के चेयरमैन राजीव गुप्ता, डॉ. एससी अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, अशोक राजवंशी और राजीव रस्तोगी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी को लगा तीसरी बार पेसमेकर
70 वर्षीय सुल्तान जारा का परिवार पेंशन पर चल रहा है। पेसमेकार का खर्चा परिवार के बस में नहीं था। शमा परवीन, पेसमेकार लगाए जाने के बाद धन्यवाद करते हुए रो पड़ीं। इनके दो पुत्र हैं, जो मजदूरी पर सिलाई करते हैं। रानी शर्मा को तीसरी बार पेसमेकर लगा है। 20 साल पहले उन्हें पहला पेसमेकर लगा था। उनका कहना था कि अब सब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed