{"_id":"6026e1838ebc3ee8fa485b94","slug":"pac-also-deployed-in-tahr-amid-tense-peace-sardana-news-mrt5250790158","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाहर में तनावपूर्ण शांति के बीच पीएसी भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाहर में तनावपूर्ण शांति के बीच पीएसी भी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाहर में तनावपूर्ण शांति के बीच पीएसी भी तैनात
सरूरपुर। डाहर गांव में धार्मिक स्थल की तरफ मकान का गेट खोलने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव बना हुआ है। तनावपूर्ण शांति के पांचवें दिन शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी। दोनों पक्षों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
डाहर गांव में मस्जिद की तरफ गांव के ही एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने अपने मकान का जबरन दरवाजा खोल दिया था। आरोपी का कहना है कि वह जमीन उसकी है और कोर्ट से उसके पास दरवाजा खोलने के आदेश हैं। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। सांप्रदायिक तनाव की जानकारी पर एसपी देहात व एडीएम प्रशासन मौके पर पहुंचे थे। दोनों समुदाय अपने-अपने पक्ष को लेकर अड़े हुए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात है। बृहस्पतिवार को गांव में क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सतवाई ने दोनों पक्षों से शांति की अपील करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही थी।
शुक्रवार को गांव में पुलिस के साथ एक प्लाटून पीएसी भी तैनात कर दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि दोनों पक्षों की ओर से जारी बयानबाजी व वीडियो वायरल कर मामले को भड़काने की कोशिश की जा रही है। पीएससी ने फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से शांति कायम करने की अपील की। दूसरी ओर थाना प्रभारी का कहना है कि गांव में किसी भी सूरत में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस भड़काऊ बयानबाजी और वायरल वीडियो की जांच कर सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।