फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   owners wife falls in love with the factory mason, murderd by contract killing in muzaffarnagar

मालिक की पत्नी को फैक्टरी के राजमिस्त्री से हुआ प्यार, पति को गुजरा नागवार, रची खौफनाक साजिश

Tue, 13 Oct 2020 11:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Oct 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
owners wife falls in love with the factory mason, murderd by contract killing in muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जानसठ निवासी युवक राहुल को घर से बुलाने के बाद उसकी चाकू और सुए से गोदकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के लिए  फैक्टरी मालिक ने 1.15 लाख की  हत्यारोपियों को सुपारी दी थी। राजमिस्त्री की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी फैक्टरी मालिक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के गांव तिसंग निवासी राहुल (35) राजमिस्त्री था, जबकि उसकी पत्नी व बहन गांव में ही राजकमल की वॉलीबाल बनाने की फैक्टरी में काम करती थी।

सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि राहुल को उसके गांव के ही दोस्त सौरभ ने रविवार सुबह करीब नौ बजे कॉल कर जानसठ जाने के लिए घर से बुलाया, जिसके बाद उसका सुराग नहीं लगा। देर रात तक भी युवक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी।

विज्ञापन

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान राहुल को घर से बुलाकर ले जाने वाला सौरभ अपने कैलावड़ा (खतौली) निवासी ममेरे भाई अंकित के साथ शराब के नशे में गांव में घूमता हुआ मिला। पीड़ित परिजनों ने सौरभ से राहुल के संबंध में पूछताछ की। उसकी बातों पर संदेह होने पर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। 

सीओ शकील अहमद ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने राहुल की शराब पिलाने के बाद हत्या करने की जानकारी दी। इस पर रविवार की रात में ही युवक का शव व उसकी बाइक के साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू व सुआ गांव राजपुर कलां के जंगल से बरामद कर लिया गया।

सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने राहुल की हत्या के लिए गांव के ही फैक्टरी मालिक राजकमल से 1.15 लाख की सुपारी ली थी। आरोपियों ने बताया कि फैक्टरी मालिक के राहुल की पत्नी से संबंध थे। इसी के चलते उसने राहुल की हत्या के लिए सुपारी दी थी।

पुलिस ने सौरभ व अंकित को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। दोनों आरोपियों ने राहुल की हत्या के लिए गांव तिसंग के ही फैक्टरी मालिक राजकमल से 1.15 लाख की सुपारी लेने के बारे में बताया था।

आरोपियों ने खुलासा किया था कि फैक्टरी मालिक राजकमल के राहुल की पत्नी से संबंध थे। इसी के चलते उसने राहुल की हत्या के लिए सुपारी दी थी। मंगलवार को पुलिस ने  तीसरे हत्यारोपी फैक्टरी मालिक राजकमल को गांव तिसंग में पंचवटी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी राजकमल से मृतक राजमिस्त्री का मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस ने राजकमल को जेल भेज दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed