{"_id":"5a840ca34f1c1bca798b994b","slug":"other-community-pleople-beating-the-sangh-worker-communal-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः युवकों ने संघ कार्यकर्ता को पीटा, सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः युवकों ने संघ कार्यकर्ता को पीटा, सांप्रदायिक तनाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
भाजपाईयों ने किया थाने का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा संघ कार्यकर्ता को पीटने पर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। भाजपाइयों ने लालकुर्ती थाने में एसपी सिटी का घेराव किया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जामुन मोहल्ला लालकुर्ती निवासी आरएसएस कार्यकर्ता नकुल का आरोप है कि रविवार को पड़ोस के बच्चे खाली मैदान पर खेल रहे थे। इस बीच कुछ बच्चों ने एक बच्चे की पिटाई कर दी। बीच बचाव कराने पर अयान नाम के युवक ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन
पढ़ें : युवती का धर्मांतरण कराकर करना चाहता था कोर्ट मैरिज, पकड़े जाने पर उगला ज़हर
विज्ञापन
मंगलवार रात नकुल अपने भाई अंकुर और दोस्त गोपाल के साथ बकरी मोहल्ले से निकल रहा था। आरोप है कि अयान ने अपने साथियों के साथ नकुल की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और नारेबाजी कर दी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एएसपी सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, कमलदत्त शर्मा, तुषार गुप्ता, वरुण गोयल, अंकित सिंघल, विशाल कनौजिया, डोली गुप्ता अन्य कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी का घेराव किया।
करूणेश नंदन गर्ग ने एसपी सिटी से कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वह थाने से नहीं उठेंगे। बाद में एसपी के निर्देश पर घायल नकुल और दो अन्य लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। एसपी सिटी ने बताया कि नकुल की तहरीर पर अयान, नाजिम, फैजान, शोएब, सानू समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो युवकों को हिरासत में लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/