फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ornate the area billence

क्षेत्र की प्रतिभाओं को अलंकृत किया

Mon, 03 Feb 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
ornate the  area billence
सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। - फोटो : SARDANA
रोहटा(मेरठ)। डालमपुर गांव में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह अलंकरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव रहे। प्रतिभा सम्मान समिति द्वारा प्राथमिक विद्यालय में किए गए कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। लगभग 20 इंटर व चार डिग्री कॉलेज, राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, जूनियर हाई स्कूल, इंटर, मास्टर डिग्री में प्रथम स्थान लाने वाले, सरकारी सेवा में चयनित छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। 15 इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व छात्रों के परिजन मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव ने ग्रामीणों द्वारा इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेधावियों को प्रोत्साहन देने से सामाजिक स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को सामाजिक विकास में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। स्टेट जीएसटी कमिश्नर डॉ. जितेंद्र कुमार ने मेधावियों को राष्ट्र के प्रति निष्ठावान बनने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता रूपल चौधरी व हाई स्कूल टॉपर्स अंजली व आदित्य शर्मा, शहजादी, कंचन त्यागी, अनुष्का, इंटर टॉपर साक्षी सहारन, परवेज, अर्शी जहां, आस्था, भारत, अमन, जिंदर कोर डिग्री कोर्स में एकता सहारन, शैली त्यागी सहित विभिन्न विद्यालयों के टॉपर वंश ग्रेवाल, तनु सैनी, यीशु चौधरी, रूपल चौधरी को सम्मानित किया गया। हंसराज पुनिया ने सभी के सामने अपनी योग क्रिया का प्रदर्शन किया। समारोह की अध्यक्षता सुभाष प्रधान व संचालन वेदप्रकाश उपाध्याय ने किया। समारोह में मुख्य वक्ता डॉ. तेजवीर सिंह, एसडीओ स्वाति बैसला, रीना सिंह, अरिख, कमलेश चौहान, ग्राम प्रधान महक सिंह, पूर्व प्रधान वेदपाल, पूर्व प्रधान राजेंद्र, ओंकार शर्मा, प्रधानाध्यापक यतेंद्र कुमार, दीपक पूनिया व बबली पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed