फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One year spent waiting for the construction of Sports University

Meerut : इंतजार में गुजर गया पूरा साल, नहीं शुरू हुआ खेल विश्वविद्यालय का निर्माण, PM मोदी ने रखी थी नींव

Mon, 02 Jan 2023 07:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2023 07:57 PM IST
सार

Meerut News : प्रदेश के सबसे पहले खेल विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू होने के इंतजार में ही पूरा साल गुजर गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने दो जनवरी 2022 को इस खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी।

विज्ञापन
One year spent waiting for the construction of Sports University
मेरठ के गांव सलावा में खेल विश्वविद्यालय का प्रस्तावित मॉडल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास को हुए एक साल पूरा हो गया है। सरधना क्षेत्र के लोगों को जो सौगात प्रधानमंत्री ने यहां आकर दी थी, उसका इंतजार अभी जारी है। जिले के सलावा में विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले खेल विश्वविद्यालय की नींव रखी गई थी। एक साल गुजर गया, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर सलावा में खेल विश्वविद्यालय बनाए जाने को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के युवाओं में काफी उत्साह बढ़ गया था। दो जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलावा पहुंचकर मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। इसके बाद से क्षेत्र व आसपास के जनपदों के खिलाड़ियों का खासा उत्साह बढ़ा हुआ है। लेकिन खेल विश्वविद्यालय का एक साल फाइलों में ही गुजर गया। खेल विश्वविद्यालय की जमीन का जायजा लिया तो बड़ी-बड़ी घास उगी मिली। आसपास के पशुपालक अपने मवेशियों को यहां चराने आते हैं।
विज्ञापन


भव्य है खेल विश्वविद्यालय का मॉडल
प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के मॉडल में हरियाली के बीच अलग-अलग भवनों को दिखाया गया है। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं के लिए ट्रैक और स्टेडियम भी हैं। आउटडोर और इनडोर के सभी खेलों के लिए हाईटेक स्टेडियम रहेगा। खेल विवि को आठ ब्लाक में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक: बर्थडे और न्यू ईयर का जश्न, फिर आया ऐसा काल, टूट गईं पूरे परिवार की सांसें, 14 घंटे तक तड़पी मासूम

पहले सत्र में एक हजार दाखिलों की थी घोषणा
सलावा में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय में 1000 सीटों पर दाखिले होंगे। इनमें से 500 सीटें महिलाओं के लिए होंगी। करीब 700 करोड़ की लागत से 90 एकड़ में तैयार होने वाले विश्वविद्यालय कैंपस में पीजी डिप्लोमा से पीएचडी तक की पढ़ाई होगी। रुड़की आईआईटी को ले-आउट बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्माण शुरू होने से पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार, फाइनेंस कंट्रोलर के पदों पर नियुक्ति होनी है। यहां फुटबाल, हॉकी एस्ट्रोटर्फ, सिंथेटिक ट्रैक, ओलंपिक साइज स्वीमिंग पूल, शूटिंग रेंज और साइकिल ट्रैक भी होगा।

युवाओं से लेकर बच्चों तक में जुनून
सलावा में खेल विश्वविद्यालय की निर्धारित जमीन पर खिलाड़ी नियमित रूप से सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। सुबह के समय 200 के करीब युवा यहां भर्ती, खेल प्रतियोगिता, दौड़ और व्यायाम की तैयारी के लिए पसीना बहाते हैं। आठ साल से लेकर पंद्रह साल तक बच्चे पर रोजाना 440 मीटर के ट्रैक के चार से पांच चक्कर लगाते हैं। पूछने पर बताया कि उन्हें इसी खेल विश्वविद्यालय से बड़ा खिलाड़ी बनना है।

यह भी पढ़ें: Meerut: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी होगी

निर्माण जल्द शुरू हो
अनुज सोम अटेरना, अमन सिंह, पोपन, रितिक सलावा, सौरभ कहते हैं कि शिलान्यास को काफी समय गुजर गया है। अब यहां निर्माण कार्य शुरू हो जाना चाहिए। सलावा निवासी रिया सोम, छाया व पलक का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा खेल विश्वविद्यालय की घोषणा के बाद से ही युवाओं में खेलों के प्रति अलग ही उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed