फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One more player from Western UP knocked in Team India, selection of Gandhian Karthik Tyagi for Australia tour

पश्चिमी यूपी के एक और खिलाड़ी की टीम इंडिया में दस्तक, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कार्तिक त्यागी का चयन

Tue, 27 Oct 2020 12:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Oct 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
One more player from Western UP knocked in Team India, selection of Gandhian Karthik Tyagi for Australia tour
kartik tyagi, boller - फोटो : amar ujala

यूएई में आयोजित आईपीएल सीजन-13 में राजस्थान रॉयल्स टीम से खेल रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने टीम इंडिया में दस्तक दी है। सोमवार को बीसीसीआई द्वारा ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जारी टीम स्क्वायड में कार्तिक त्यागी को चार अतिरिक्त गेंदबाजों में शामिल किया है। जहां टी-20, एक दिवसीय मैच और टेस्ट मैच खेले जाने हैं। 

विज्ञापन


मूल रूप से हापुड़ निवासी कार्तिक त्यागी पिछले साल अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर टीम को कई मैच में जीत दिलाई। वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में हारने के बावजूद कार्तिक ने अपनी गेंदबाजी से सभी को चौंकाया था।
विज्ञापन


यूएई में चल रहे इस आईपीएल में भी कार्तिक ने जबरदस्त गेंदबाजी की है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से चौथे मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की करने के बाद वे लगातार टीम में बने हुए हैं। वह अपने पहले ही आईपीएल में शानदार गेंदबाजी से कई दिग्गजों को आउट कर चुके हैं। उनकी तारीफ ब्रेट ली समेत कई नामचीन खिलाड़ी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन का इनाम बीसीसीआई ने उन्हें दिया है। उधर, कोच विपिन वत्स ने कार्तिक त्यागी के चयन पर खुशी जताई है। भामाशाह पार्क के कोच संजय रस्तोगी ने कार्तिक के चयन पर बधाई दी। वहीं, उनके पिता योगेंद्र त्यागी ने कहा कि हर खिलाड़ी का सपना टीम इंडिया में खेलने का होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed