फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One million people did not get electricity for 6-8 hours

Meerut News: दस लाख लोगों को 6-8 घंटे नहीं मिली बिजली

Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
One million people did not get electricity for 6-8 hours
दस लाख लोगों को 6-8 घंटे नहीं मिली बिजली
विज्ञापन

कोहरे का कहर : दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर 12 कारें भिड़ीं, 18 लोग गंभीर रूप से घायल
आधे शहर को नहीं मिला पानी, सुबह बच्चों को स्कूल भेजने में हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोहरे के कारण सोमवार को शहर की दस लाख आबादी को छह से आठ घंटे तक बिजली नहीं मिली। कई क्षेत्रों में पानी की भी आपूर्ति ठप हो गई। 33 केवी की लाइन पर नमी आने के कारण फाल्ट हुए। वहीं रविवार रात से लेकर सोमवार दस बजे तक दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर 12 कारें भिड़ गईं। हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं।
सोमवार करीब सुबह 4 बजे शहर में शास्त्रीनगर, लोहिया नगर, लिसाड़ी क्षेत्र, मोहकमपुर, पांडव नगर, दिल्ली रोड समेत आधे शहर में बिजली गुल हो गई। पांडव नगर में 8 सुबह बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हुई तो शास्त्रीनगर और लोहियानगर में सुबह 10 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक बिजली घर के एसडीओ हिमांशु ने बताया कि शास्त्रीनगर के साथ-साथ पूरे शहर में करीब यही हाल रहा। के ब्लॉक, एल ब्लॉक और हापुड़ रोड पर सुबह 9 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हो पाई। कोहरे के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर सूर्यापुरम, सूर्या पैलेस, मेजर ध्यानचंद नगर, लिसाड़ी क्षेत्र के विकासपुरी, श्यामनगर, लोहियानगर, पांडव नगर, मंगलपांडे नगर, न्यू प्रभात नगर में विद्युत आपूर्ति ठप रही। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में सुबह 4 बजे से लेकर 12 बजे तक करीब 8 घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। मोहकमपुर बिजली घर के जेई ओमप्रकाश ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने के पानी को भी तरसे लोग
विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण इन सभी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, सरकारी कर्मचारियों व अन्य कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को भी घर से निकलने में देरी हुई।
फिलहाल राहत के आसार नहीं
मोदीपुरम। कोहरे की मोटी चादर के साथ जिंदगी ठिठक गई है। रविवार की रात सीजन में सबसे सर्द रही है। पारा भी गिरते हुए 7 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार की अपेक्षा सोमवार को कोहरे का असर दोगुना देखने को मिला। दिल्ली-दून हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। 11 बजे के करीब धूप निकली तो राहत मिली। मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 22.4 डिग्री व रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी वेस्ट यूपी में कोहरे का असर बना रहेगा। कोहरे के चलते रात का तापमान गिरेगा और ठंड बढे़गी।
गेहूं की फसल के लिए लाभदायक
दिसंबर में कड़ाके की ठंड से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि अभी गेहूं की बुवाई जो नवंबर और दिसंबर में हुई है, उसके लिए तापमान में गिरावट जरूरी है।

बेगमपुल, जयभीमनगर का एक्यूआई बढ़ा
शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 216 दर्ज किया गया है। औसत एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बेगमपुल 345, जयभीमनगर 351 और दिल्ली रोड का एक्यूआई 330 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed