{"_id":"604f7d916218f6410c175cc6","slug":"one-killed-and-half-a-dozen-injured-after-truck-collided-with-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : ट्रक से टकराई ट्रैक्टर ट्राॅली, सड़क हादसे में एक की मौत, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : ट्रक से टकराई ट्रैक्टर ट्राॅली, सड़क हादसे में एक की मौत, आधा दर्जन घायल
Mon, 15 Mar 2021 09:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 15 Mar 2021 09:00 PM IST
सार
- गांव मेवा नवादा से ट्रैक्टर-ट्रॉली से ग्राम कंभौर में भात देने जा रहे थे लोग
- गांव बिसाठ के पास ट्रक से टकराई ट्रॉली, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मेवा नवादा निवासी कमल कुमार (35) ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ रविवार शाम सात बजे थाना कोतवाली शहर के गांव कंभौर में अपनी बहन के यहां शादी समारोह में भात देने जा रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव बिसाठ के निकट पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।