{"_id":"612b5e388ebc3e79db62bf74","slug":"one-hundred-fifty-liters-of-illegal-liquor-found-in-a-trunk-in-hastinapur-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई का नहीं कोई असर: मेरठ के हस्तिनापुर में संदूक में रखी मिली 150 लीटर अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई का नहीं कोई असर: मेरठ के हस्तिनापुर में संदूक में रखी मिली 150 लीटर अवैध शराब
Sun, 29 Aug 2021 03:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 29 Aug 2021 03:45 PM IST
सार
आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव इकवारा में छापेमारी की गई, जिसमें गांव का एक व्यक्ति के घर में संदूक में रखे लगभग 150 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में अवैध और कच्ची शराब पर अंकुश लगाने के सारे दावे हवाई साबित हो रहे हैं। शनिवार देर रात हस्तिनापुर में आबकारी विभाग ने क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी की जहां विभाग को एक घर में रखें संदूक में प्लास्टिक के कट्टों में लगभग 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। छापेमारी की सूचना पाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
हस्तिनापुर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने शनिवार देर रात क्षेत्र के इकवारा गांव में छापेमारी की।
विज्ञापन
आबकारी विभाग को यहां एक घर में रखें संदूक में प्लास्टिक के चार कट्टों में अवैध शराब की थैलियां बरामद हुईं। आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव इकवारा में छापेमारी की गई, जिसमें गांव का एक व्यक्ति के घर में संदूक में रखे लगभग 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
मौके से एक आरोपी को टीम ने हिरासत में लिया है है। वहीं, मुख्य आरोपी छापेमारी की सूचना मिलते ही वह मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ हस्तिनापुर थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
आबकारी निरीक्षक ने बताया कि वह शराब के कारोबार में काफी लंबे समय से संलिप्त है। ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। रविवार को भी टीम ने क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए अभियान चलाया, जिसमें आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में सड़क पर चेकिंग की गई। इस दौरान एक युवक को मोटरसाइकिल पर अवैध दस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी को जेल भेज दिया।