{"_id":"5fc941af8ebc3e9b9a4fc0f1","slug":"one-death-from-corona-222-new-patients-found-meerut-news-mrt5139412177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में कोरोना का कहर जारी, एक दिन में मिले 222 नए मरीज, एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में कोरोना का कहर जारी, एक दिन में मिले 222 नए मरीज, एक महिला की मौत
Fri, 04 Dec 2020 10:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में कोरोना से गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई, जबकि 222 नए मरीज मिले हैं। 34 वर्षीय महिला परतापुर की रहने वाली थी। अब तक 378 मरीजों की मौत हो चुकी है। नए मरीजों में मेडिकल स्टाफ समेत छह हेल्थ केयर वर्कर, शिक्षक-शिक्षिका, घरेलू महिलाएं, कारोबारी, स्टूडेंट्स और नौकरी पेशा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
सैंपलों के हिसाब से करीब 3.4 प्रतिशत मरीज पॉजिटिव आए हैं। अब मरीजों की संख्या 18371 हो गई है। 6559 सैंपलों की जांच हुई। 145 मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह अब तक 15782 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। जनपद में अब 2211 एक्टिव मरीज हैं और 1128 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
बता दें कि नए मरीज गंगानगर, शारदा रोड, मास्टर कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, माधवपुरम, सिवाया, इस्लामाबाद, शास्त्री नगर, जागृति विहार, सोमदत्त विहार, संजय नगर, टीपी नगर, कंकरखेड़ा, रामनगर, कसेरूखेड़ा, कसेरू बक्सर, वेद व्यास पुरी, मानसरोवर, वैशाली कॉलोनी, पल्लवपुरम और विवेक विहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: भाजपा के मंडल अध्यक्ष को पीटा, लेखपाल निलंबित, ये है पूरा मामला
‘सेंट थॉमस स्कूल में अब कोई संक्रमित नहीं’
गुरुवार को एक मैसेज वायरल हुआ कि सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल के दो शिक्षक और अन्य स्टाफ के लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जबकि यहां का एक टीचर और दो स्टाफ अक्तूबर में संक्रमित हुए थे, जो अब निगेटिव हो चुके हैं। जब यह मामला सेंट थॉमस प्रबंधन को पता चली तो प्रिंसिपल की तरफ से एक पत्र जारी किया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया कि अब कोई संक्रमित नहीं निकला है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/