फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is beaten up to BJP Mandal President in Tehsil and Lekhpal suspended at Baghpat

यूपी: भाजपा के मंडल अध्यक्ष को पीटा, लेखपाल निलंबित, ये है पूरा मामला

Thu, 03 Dec 2020 10:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
There is beaten up to BJP Mandal President in Tehsil and Lekhpal suspended at Baghpat
पुलिस को मामले की जानकारी देते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

जाति प्रमाणपत्र बनवाने तहसील पहुंचे भाजपा के बागपत देहात मंडल अध्यक्ष ओमबीर सिंह के साथ हल्का लेखपाल की कहासुनी हो गई। आरोप है कि लेखपाल ने तीन साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता को बंधक बना लिया और फिर पीटा। विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचे और हंगामा किया, जिसके बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन


निबाली गांव निवासी भाजपा के बागपत देहात मंडल अध्यक्ष ओमबीर सिंह ने बताया कि वह अपने परिचित संघ के पदाधिकारी की बेटी का जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील पहुंचे थे। आरोप है कि हल्का लेखपाल सुरेंद्र ने उन्हें एक लड़के के पास भेज दिया, जो कि निजी तौर पर रख रखा था। लड़के ने उनसे एक हजार रुपये मांगे। विरोध किया तो कहासुनी हो गई। लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए। अपने सहयोगी अमित और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर ओमबीर सिंह को नायब तहसीलदार के कमरे में खींच लिया और मारपीट की। उनकी जेब से मोबाइल और 1900 रुपये भी निकाल लिए। 
विज्ञापन


वहीं तहसील में मौजूद एक कार्यकर्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर को जानकारी दी। जिलाध्यक्ष, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम अनुभव कुमार से कार्यकर्ताओं ने लेखपाल के निलंबन की मांग रखी। करीब दो घंटे तक बातचीत चलती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ के हर्षित ने एक अंगूठी में जड़ दिए 12638 हीरे, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच तहसीलदार को सौंपी गई है।

चार घंटे हंगामा, निलंबन के बाद लौटे भाजपाई

ओमबीर पर हमले के बाद एसडीएम कार्यालय पर चार घंटे हंगामे की स्थिति बनी रही। समझौता वार्ता भी बेनतीजा रही। चार घंटे बाद निलंबन हुआ, जिसके बाद भाजपा नेता तहसील से लौटे।

ओमबीर ने बताया कि करीब दस बजकर 40 मिनट पर हमला किया गया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता 11 बजे तहसील पहुंचे। भाजपा के 12 मंडलों के पदाधिकारी भी आ गए। ओमबीर ने कहा कि लेखपाल यहां नियम विरुद्ध निजी लड़के रखते हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। एसडीएम कार्यालय के सामने कार्यकर्ता चार घंटे तक जमा रहे और कार्रवाई के बाद तीन बजे ही लौटे।

समझौते पर आपस में उलझ गए भाजपाई
हंगामे के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने समझौते की बात रखी, जिस पर हंगामा हो गया। विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार बली ने कहा कि समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।

भाजपा नेता पर अभद्रता का आरोप, लेखपालों की बैठक आज
लेखपाल को निलंबित किए जाने के बाद लेखपाल संघ में रोष है। तहसील शाखा के अध्यक्ष सौरण सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे संघ की बैठक बुलाई गई है। सर्वसम्मति से इस प्रकरण में फैसला लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो जिला इकाई की मदद भी ली जाएगी। भाजपा नेता ओमबीर सिंह ने लेखपाल के साथ अभद्र व्यवहार किया था। पूरा संगठन एक है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed