फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One death from Corona, 222 new patients found

मेरठ में कोरोना का कहर जारी, एक दिन में मिले 222 नए मरीज, एक महिला की मौत

Fri, 04 Dec 2020 10:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
One death from Corona, 222 new patients found
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कोरोना से गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई, जबकि 222 नए मरीज मिले हैं। 34 वर्षीय महिला परतापुर की रहने वाली थी। अब तक 378 मरीजों की मौत हो चुकी है। नए मरीजों में मेडिकल स्टाफ समेत छह हेल्थ केयर वर्कर, शिक्षक-शिक्षिका, घरेलू महिलाएं, कारोबारी, स्टूडेंट्स और नौकरी पेशा आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


सैंपलों के हिसाब से करीब 3.4 प्रतिशत मरीज पॉजिटिव आए हैं। अब मरीजों की संख्या 18371 हो गई है। 6559 सैंपलों की जांच हुई। 145 मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह अब तक 15782 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। जनपद में अब 2211 एक्टिव मरीज हैं और 1128 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


बता दें कि नए मरीज गंगानगर, शारदा रोड, मास्टर कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, माधवपुरम, सिवाया, इस्लामाबाद, शास्त्री नगर, जागृति विहार, सोमदत्त विहार, संजय नगर, टीपी नगर, कंकरखेड़ा, रामनगर, कसेरूखेड़ा, कसेरू बक्सर, वेद व्यास पुरी, मानसरोवर, वैशाली कॉलोनी, पल्लवपुरम और विवेक विहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: भाजपा के मंडल अध्यक्ष को पीटा, लेखपाल निलंबित, ये है पूरा मामला

‘सेंट थॉमस स्कूल में अब कोई संक्रमित नहीं’
गुरुवार को एक मैसेज वायरल हुआ कि सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल के दो शिक्षक और अन्य स्टाफ के लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जबकि यहां का एक टीचर और दो स्टाफ अक्तूबर में संक्रमित हुए थे, जो अब निगेटिव हो चुके हैं। जब यह मामला सेंट थॉमस प्रबंधन को पता चली तो प्रिंसिपल की तरफ से एक पत्र जारी किया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया कि अब कोई संक्रमित नहीं निकला है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed