{"_id":"62e9889c9657051d3c1f6b48","slug":"one-crore-fake-food-supplement-injection-caught-from-khairnagar-city-news-mrt5995772147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर खुला बड़ा राज: एसओजी की टीम ने मारा छापा, एक करोड़ का नकली फूड सप्लीमेंट और इंजेक्शन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर खुला बड़ा राज: एसओजी की टीम ने मारा छापा, एक करोड़ का नकली फूड सप्लीमेंट और इंजेक्शन पकड़े
Wed, 03 Aug 2022 08:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 08:38 AM IST
सार
एसओजी की टीम ने छापा मारकर एक करोड़ रुपये कीमत के नकली फूड सप्लीमेंट और शक्तिवर्धक इंजेक्शन पकड़े हैं। अभी जांच में और भी कई बड़े राज खुलेंगे।
विज्ञापन
एसओजी की टीम ने मारा छापा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद के खैरनगर दवा बाजार में एसओजी और औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारा। वहीं टीम ने छापामारी के दौरान करीब एक करोड़ रुपये कीमत के नकली फूड सप्लीमेंट और शक्तिवर्धक इंजेक्शन पकड़े हैं। इनके डिब्बों पर अमेरिका, रूस समेत कई देशों की ब्रांडेड कंपनियों के रैपर लगे थे।
विज्ञापन
एसओजी प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि एटूजेड, न्यू एक्स्ट्रा पावर, हंक और भारत प्रोटीन नामक दुकानों और इनके मालिकों के घर व गोदामों से माल बरामद हुआ। एटूजेड दुकान के मालिक और सगे भाई बिलाल व दाऊद के अलावा शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है। औषधि प्रशासन की टीम ने सप्लीमेंट और इंजेक्शन के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: भयावह हुआ गंगा पुल का हाल, तेज कटान के आगे अफसर बेबस, ग्रामीण बोले- कछुआ गति से चल रहा काम
विज्ञापन