फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the first day rein on heavy vehicles, relax the public

पहले दिन भारी वाहनों पर लगाम, जनता को आराम

Tue, 26 Dec 2017 11:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 26 Dec 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
On the first day rein on heavy vehicles, relax the public
भारी वाहनों का प्रवेश बंद होने पर दिल्ली रोड पर कट के पास भी नहीं लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

अर्से बाद मेरठ पुलिस एक्शन में नजर आई। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश करने पर अंकुश लगाया गया। इस प्लान के पहले दिन सोमवार को कई स्थानों पर भारी वाहनों की नो एंट्री से लोगों को राहत मिली और सड़कें खुली-खुली नजर आई। वाहन घुसे पर पुलिस की सख्ती के कारण वापस लौटना पड़ा। हालांकि पुलिस फोर्स की कमी के चलते कुछ परेशानी आई लेकिन एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि मंगलवार से अभियान को और सख्ती से चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


जाम के झाम से जूझ रहे शहर को निजात दिलाने के लिए सोमवार से नया प्लान लागू किया गया था। इसके तहत शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर दिन में रोक लगा दी गई। एसएसपी ने बीती रात ही फरमान जारी कर दिया था कि सुबह सात से रात दस बजे शहर में भारी वाहन नहीं घुसेंगे। खास तौर पर ट्रकों को टारगेट किया गया था। इसके लिए पुलिस सुबह ही एक्शन में आ गई। दिल्ली रोड पर अधिकांशत: भारी वाहनों को रोका गया। जिसके चलते दिन भर लोगों को यहां जाम से राहत मिली। कमिश्नर आवास चौराहे पर भी भारी वाहनों को रोका गया। यहां ट्रक आए पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें वापस लौटा दिया। 
विज्ञापन


दोपहर बाद गड़बड़ाया सिस्टम
दोपहर बाद ट्रैफिक व्यवस्था थोड़ा लड़खड़ा गई। सड़क और चौराहे से पुलिस हटी तो भारी वाहन फिर से दिल्ली रोड पर दिखने शुरू हो गए। हालांकि सुबह सख्ती का असर यह रहा बेगमपुल और आसपास स्थिति सामान्य ही रही। उधर, तेजगढ़ी चौराहे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक न लगने से गढ़ रोड व हापुड़ रोड पर जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गई थी नोएडा
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि भारी वाहनों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस सुबह से लगाई गई थी। लेकिन पुलिस के कई अधिकारी और फोर्स प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नोएडा गए थे। जिसके चलते व्यवस्था पूरी तरह से नहीं बन सकी। मंगलवार को फिर से शहर में भारी वाहनों को घुसने से रोका जाएगा। पुलिसकर्मी निर्धारित प्वाइंटों पर भारी वाहनों को नो एंट्री के समय में शहर में नहीं घुसने देंगे।

रिजल्ट ठीक, जल्द बनेगी व्यवस्था
दिल्ली रोड पर कई जगह भारी वाहनों को रोका गया। इसका असर भी देखने को मिला है। रोजाना जाम की शिकायतें यूपी 100 पर सबसे ज्यादा आती थीं। जाम की स्थिति को देखते हुए शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पूरी तरह से व्यवस्था भी जल्द बन जाएगी। -मंजिल सैनी, एसएसपी


किसी भी शहर के बीच से नहीं जाते भारी वाहन
शहर में नो एंट्री के समय (सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक) भारी वाहनों का प्रवेश रोकने से यातायात व्यवस्था सुधार की तरफ जाने लगी है। 
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि शहर से सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक औसतन एक लाख वाहन रोज निकलते हैं। शहर में सबसे बड़ी समस्या यह है कि दिल्ली रोड़ के अलावा जीरो माइल, लालकुर्ती पैठ मुख्य मार्ग, कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी, तेजगढ़ी, पीवीएस रोड़ और शास्त्रीनगर एल ब्लॉक पर दिन में भारी वाहनों से जाम लगता है। भारी वाहन बंद होने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस किसी भी कीमत पर शहर में नो एंट्री के समय भारी वाहनों को नहीं घुसने देगी। वैसे भी किसी भी महानगर में दिन के समय शहर के बीचोंबीच से भारी वाहन नहीं निकलते, तो फिर यहां वाहनों को क्यों निकलने दिया जाएगा।


एसपी ट्रैफिक के अनुसार बाईपास और शहर के बाहर के रास्तों से वाहनों को निकलने की छूट दी गई है। रात का समय भारी वाहनों के लिए दिया गया है। कई बार ट्रकों या अन्य भारी वाहनों से हादसे होते हैं। किसी के साथ कोई अनहोनी होती है तो वह उसके पूरे परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे जाती है। ट्रैफिक पुलिस नो एंट्री का सख्ती से पालन कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed