फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the first day of Ramjan strictly rung was run in many places

रमजान के पहले दिन सख्ती, कई जगह चला डंडा

Sun, 26 Apr 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Ramjan strictly rung was run in many places
रमजान के पहले दिन सख्ती, कई जगह चला डंडा
विज्ञापन

मेरठ। रमजान के पहले दिन ही पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। बाजारों में भीड़ लगी तो पुलिस को डंडा चलाना पड़ा। लोगों को हिदायत दी गई कि घर से बाहर ना निकलें। लॉक डाउन का पालन करें। व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि रमजान के पहले दिन बाजारों में भीड़ लग गई थी। जबकि रमजान में खाने-पीने व अन्य व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने इंतजाम किए हुए हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार सुबह कबाड़ी बाजार, खैर नगर, कोटला, गुदड़ी बाजार समेत कई बाजारों में भीड़ लग गई थी। जिस पर पुलिस ने लॉक डाउन का पालन कराने और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखने को कहा। कई जगह पुलिस को सख्ती करते हुए लाठी फटकारनी पड़ी। एसपी सिटी का कहना है कि रमजान के इस चुनौती भरे महीने में पुलिस की अग्नि परीक्षा है। पुलिस नहीं चाहती कि लॉक डाउन का पालन कराने के लिए लाठी चलानी पड़े।
विज्ञापन

कई जगह पर पीएसी लगी
अति संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में रविवार से पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रहेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार अपील करने के बावजूद कुछ लोग बेवजह घरों से निकल रहे हैं। अपने परिवार को सामान दिलाने के बहाने घूम रहे हैं। जिससे यह व्यवस्था खराब हो सकती है इसको देखते पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed