फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On Maharishi Kashyap's birth anniversary, a message of unity resonated between devotion and inspiration.

Meerut News: महर्षि कश्यप की जयंती पर भक्ति और प्रेरणा के बीच गूंजा एकता का संदेश

Sun, 05 Apr 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
On Maharishi Kashyap's birth anniversary, a message of unity resonated between devotion and inspiration.
महर्षि कश्यप की जयंती में मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में महर्षि कश्यप जयंती का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भजन गायकों ने महर्षि कश्यप की महिमा का गुणगान किया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने महर्षि कश्यप के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में एकजुटता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप का जीवन त्याग, तपस्या और समाज सेवा की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सुनील पोसवाल ने महर्षि कश्यप के जीवन परिचय दिया और उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। अध्यक्षता खचेड़ू कश्यप और संचालन विकास कश्यप ने किया। आयोजन में अनिल कश्यप, अजय चौधरी, धर्मेंद्र, राजेंद्र कश्यप, बाबूराम, प्रेम कश्यप, सचिन कश्यप, महाराज सिंह, सतपाल चेतन, सुशील, जगवीर सिंह और अशोक व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed