फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Omicron threat: preparations like second wave of corona in Meerut hospitals, seven days monitoring of those coming from abroad

ओमिक्रॉन का खतरा: अस्पतालों में कोरोना की दूसरी लहर की तरह तैयारी, विदेश से आने वालों की सात दिन होगी निगरानी

Sat, 04 Dec 2021 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Dec 2021 01:04 PM IST
सार

मेरठ में ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए डीएम के बालाजी ने निर्देश दिए हैं कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को उपलब्ध कराएं। समस्त अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आने के सातवें दिन तक रोजाना कॉल करके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी लें।हालांकि मेरठ जिला अब कोरोनामुक्त हो गया है। वहीं डेंगू के शनिवार को दो मरीज मिले, जो शकूरनगर व माछरा के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
Omicron threat: preparations like second wave of corona in Meerut hospitals, seven days monitoring of those coming from abroad
मेडिकल कॉलेज - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में ओमिक्रॉन के खौफ के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने शुक्रवार को आईएमए और नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्हें निर्देश दिए कि जिस तरह कोरोना की दूसरी लहर के दौरान तैयारी की थी, उसी तरह तैयारी करें।
विज्ञापन


अब ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों की आरटीपीसीआर जांच करनी होगी। सीएमओ ने बताया कि विदेश से आने वालों की जांच कराई जा रही है। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ. रेनू भगत, सचिव डॉ. अनुपम सिरोही, डॉ. तनुराज सिरोही, डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ. वीरोतम तोमर, डॉ. शिशिर जैन, नर्सिंग होम एसो, अध्यक्ष डॉ. अंबेश पंवार मौजूद रहे। 
विज्ञापन


फिर कोरोना मुक्त हुआ मेरठ 
मेरठ जिला फिर कोरोना मुक्त हो गया है। अब कोई सक्रिय केस नहीं है। ठीक होने के बाद डॉक्टर दंपती की शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। विदेश से लौटे लोगों समेत 5186 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे पहले 29 अक्तूबर को जिला कोरोना मुक्त हुआ था, हालांकि तब 24 घंटे के भीतर ही फिर मरीज मिल गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विकास में आएगी तेजी : शहर बनेंगे 305 गांव और 5 कस्बे, एनएच-119, करनाल हाईवे बदलेंगे मेरठ की सूरत

अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट से आने वालों की सात दिन तक होगी निगरानी 
जिलाधिकारी के. बालाजी ने सीएमओ समेत सभी प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं कि कोविड पॉजिटिव यात्रियों को आइसोलेशन सुविधा उपलब्ध कराएं। उनका उपचार एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग करें। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को उपलब्ध कराएं। 

कंट्रोल सेंटर स्तर से समस्त अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आने के सातवें दिन तक रोजाना कॉल करके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी लें। उनके परिवार के सदस्यों में कोविड के लक्षण की जानकारी प्राप्त होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर से तत्काल आरआरटी भेजकर आरटीपीसीआर कोविड जांच हेतु सैंपल एकत्र कर प्रयोगशाला को प्रेषित कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी। 

फोकस सैंपलिंग  1422 के लिए नमूने
शुक्रवार को 1422 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। दौराला, पल्हैड़ा, मलियाना, तहसील, पुलिस लाइन, जाकिर कॉलोनी, कसेरू बक्सर, ब्रह्मपुरी, कंकरखेड़ा, अब्दुल्लापुर व राजेंद्रनगर, माछरा, भूड़भराल, संजय नगर, जाहिदपुर, हस्तिनापुर, तारापुरी, शकूरनगर, इस्लामाबाद, सरूरपुर, लल्लापुरा, रजबन और रोहटा से नमूने लिए गए। 

डेंगू के दो मरीज मिले
डेंगू के शनिवार को दो मरीज मिले, जो शकूरनगर व माछरा के रहने वाले हैं। इस साल मरीजों की कुल संख्या 1641 पहुंच गई है। इनमें से 1569 मरीज ठीक हो चुके हैं, 66 सक्रिय हैं। 12 अस्पताल में हैं और 54 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed