फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Old woman dies due to rape attempt and assault

Meerut News: दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट से आहत वृद्धा ने दम तोड़ा

Tue, 17 Oct 2023 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies due to rape attempt and assault
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट की घटना के बाद से सोमवार को वृद्धा ने सोमवार को दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि इस घटना के बाद से वृद्धा मानसिक रूप से परेशान थी। इसी के चलते यह मौत हुई है। परिजनों ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, एक सप्ताह पहले वृद्धा को अकेली देखकर आरोपी ने घर में घुस आया था और उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। उस समय थाने पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया था। पुलिस ने वृद्धा को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी पर केस दर्ज कर किया था। पुलिस ने आरोपी भगत को जेल भेज दिया था। आरोप है कि इस घटना के बाद से वृद्धा मानसिक पीड़ा से जूझ रही थी।
विज्ञापन

वह परिजनों से कम ही बात कर रही थीं और खाना भी कम खा रही थीं। सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी भगत को वृद्धा की मौत का जिम्मेदार बताया। पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed