{"_id":"6141034d8ebc3ef9751a5d83","slug":"officer-s-gunner-caught-having-fun-with-girlfriend-meerut-news-mrt556248712","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से धोखा: प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी का गनर और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से धोखा: प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी का गनर और फिर...
Wed, 15 Sep 2021 05:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 05:38 PM IST
सार
मेरठ में एक अधिकारी का गनर अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया। उसकी पत्नी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा है। पत्नी ने एसएसपी से शिकायत कर मामले की कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में मवाना के एक अधिकारी के गनर को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं जानकारी लगने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। गनर मवाना से गाड़ी ठीक कराने के लिए आया था और प्रेमिका को लेकर कंकरखेड़ा स्थित अपने आवास पर पहुंच गया।
विज्ञापन
प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते पकड़ा गया सिपाही
कंकरखेड़ा की संत विहार कॉलोनी निवासी सिपाही मवाना के अधिकारी का गनर है। सहारनपुर निवासी उसकी पत्नी एएनएम है। किसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद चला आ रहा है। जिस कारण महिला अपने बेटे के साथ मायके चली गई थी। मंगलवार को वह विवाद सुलझाने के लिए मायके पक्ष के लोगों के साथ कंकरखेड़ा स्थित आवास पर पहुंची, लेकिन यहां पर सिपाही अपनी प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ा गया। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान
विज्ञापन
आरोप लगाया कि उसके पति के कई युवतियों से अवैध संबंध है। इसी वजह से विवाद रहता है। बेटे के भविष्य को देखते हुए वह मंगलवार को विवाद को सुलझाने पहुंची थी, लेकिन पति अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी
गाड़ी ठीक कराने के लिए था भेजा
मवाना के अधिकारी की मंगलवार को गाड़ी खराब हो गई थी। जिस कारण उन्हें प्राइवेट गाड़ी से कार्यालय जाना पड़ा। अधिकारी ने गनर को गाड़ी ठीक कराने के लिए मेरठ भेजा था। लेकिन, गनर गाड़ी ठीक कराने के बजाए घर पहुंच गया और यहां रंगरलियां मनाते हुए पकड़ा गया। कंकरखेड़ा पुलिस का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।