{"_id":"5e20c9e88ebc3e4b5a78107d","slug":"nursing-student-hanged-meerut-news-mrt4641950195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनपुरी में युवती ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनपुरी में युवती ने लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने बताया कि मवाना निवासी दीपा (22) पुत्री वीर सिंह पुरानी मोहनपुरी में अनिल कुमार के मकान में किराये पर रह रही थी। वह निजी अस्पताल से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक भी दीपा ने कमरे का गेट नहीं खोला तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने किसी तरह गेट खोला तो दीपा का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने परिजनों को मौका पर बुलाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
शलजम न देने पर हमला
मेरठ। सैन्य फार्म में काम कर रहे संजय नगर निवासी अर्जुन को शलजम न देने पर चौकीदार लक्ष्मण और उसके दो साथियों ने हमला कर घायल कर दिया। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।