{"_id":"62e51969a9ad6557170641a3","slug":"now-name-of-physician-doctor-vishwajeet-bambi-has-been-misused-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में अब डॉ. बैंबी के नाम पर फर्जीवाड़ा, ऐसे किया गलत इस्तेमाल, डॉक्टरों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में अब डॉ. बैंबी के नाम पर फर्जीवाड़ा, ऐसे किया गलत इस्तेमाल, डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Sat, 30 Jul 2022 05:13 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 30 Jul 2022 05:13 PM IST
सार
मेरठ में डॉक्टरों के साथ फर्जीवाड़े का मामला थम नहीं रहा है। अब फिजिशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी के नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : iStock
विस्तार
मेरठ में गढ़ रोड स्थित श्री भूषण अस्पताल में ऑपरेशन के लिए यूरोलोजिस्ट डॉ. सरत चंद्र के नाम के इस्तेमाल के बाद अब न्यूटिमा के फिजिशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी के नाम के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। अस्पताल में डॉ. बैंबी के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। डॉक्टर ने सीएमओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। वह एफआईआर भी दर्ज कराने की तैयारी हैं।
विज्ञापन
डॉ. विश्वजीत बैंबी न्यूटिमा अस्पताल से पांच साल से जुड़े हैं। शिकायती पत्र में लिखा है कि वो न्यूटिमा के अलावा सिर्फ अपनी गढ़ रोड स्थित कृष्णाराज क्लीनिक पर ही ओपीडी करते हैं। कभी कभार धनवंतरि व मेडिवर्व अस्पताल गए।
विज्ञापन
डॉ. बैंबी ने बताया कि वो श्री भूषण अस्पताल कभी नहीं गए, जहां बोर्ड पर उनका नाम बतौर फिजिशियन लिखा गया है। वहीं, डॉ. सरत चंद्र ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल मामले में सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: आखिर नहीं टूटी अफसरों की नींद, गंगा में बह गया सड़क का बड़ा हिस्सा, पुल भी खतरे में, देखिए तस्वीरें
आईएमए के डॉक्टर सीएमओ से मिले
आईएमए अध्यक्ष डॉ. रेनू भगत की अगुआई में डॉ. तनुराज सिरोही, डॉ. अनुपमा सिरोही, डॉ. सरत चंद्र, डॉ. विश्वजीत बैंबी, डॉ. कुंवर अनीस खान एवं डॉ. ऋषि भाटिया समेत कई अन्य ने शनिवार दोपहर सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन से मुलाकात की। उन्होंने डाक्टरों के नाम पर ऑपरेशन एवं इलाज करने वालों पर शिकंजा कसने की अपील की। सीएमओ ने सभी अस्पतालों को नोटिस देते हुए फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का भरोसा दिया है।