{"_id":"5fe3a4728ebc3ecd6a7d3fa5","slug":"now-meerut-delhi-expressway-will-be-connected-to-hapur-road-city-news-mrt5170929196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हापुड़ रोड से जुड़ेगा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हापुड़ रोड से जुड़ेगा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
मेरठ। शहर को चारों तरफ से हाईवे और एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बना रहा है। इसमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को हापुड़ रोड से जोड़ा जाना है। काम पूरा होने के बाद हापुड़ से आने वाले वाहन एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जाएंगे। वहीं, जनवरी, 2021 तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 50 यानी जैनुद्दीनपुर (गाजियाबाद) से हापुड़ रोड के शाकरपुर (खरखौदा) तक पांचवें चरण को बनाया जाएगा। 14.4 किलोमीटर के इस मार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ बुलंदशहर हाईवे भी जुड़ेंगे
हापुड़ रोड और मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे और मेरठ-बुलंदशहर हाईवे भी जुड़ जाएंगे। इसका फायदा होगा कि प्रयागराज से मेरठ की तरफ आने वाले वाहन भी आसानी से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से होकर चले जाएंगे।
विज्ञापन
पहले शाकरपुर से निकलना था गंगा एक्सप्रेसवे
इससे पहले शासन की तरफ से गंगा एक्सप्रेसवे को शाकरपुर से ही निकाला जाना था। अब हापुड़ रोड के 16 किलोमीटर आगे बिजौली गांव के पास से निकाला जा रहा है। हालांकि शाकरपुर के पास से ही एनएचएआई द्वारा बनाई जाने वाली आउटर रिंग रोड भी प्रस्तावित है। इस परियोजना पर कार्य नए साल में शुरू किया जाना प्रस्तावित है।
जगह होने पर ही आंकड़े लगाएं
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे एक नजर
कुल किलोमीटर - 82 (चार चरणों में)
पहला चरण - हजरत निजामुद्दीन से यूपी गेट - आठ किमी
दूसरा चरण - यूपी गेट से डासना- 20 किमी
तीसरा चरण - डासना से हापुड़ - 22 किमी
चौथा चरण - डासना से मेरठ- 32 किमी
पांचवां चरण - एक्सप्रेसवे के 50 किलोमीटर संख्या से हापुड़ रोड के शाकरपुर तक - 14.4 किमी