25 नवंबर से 15 दिसंबर तक खूब बजेगी शहनाई, चढ़ेगी बरात, सरकार ने भी दी कई छूट, ये हैं शुभ मुहूर्त
वैवाहिक समारोह स्थलों की एडवांस बुकिंग, तैयारी चल रही जोरशोर पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्च के चौथे सप्ताह में लॉकडाउन के बाद से ही शादी समारोह के आयोजनों पर प्रतिबंध लग गया था। अनलॉक में कुछ शादियां हुई भी तो गिनती भर लोगों की मौजूदगी में हुईं। चार महीने से लग्न नहीं होने से इन समारोहों पर ब्रेक लगा रहा। अब नवंबर के अंतिम सप्ताह से शादियों का माहौल नजर आएगा।
विवाह समारोहों को लेकर लोगों में कितना उत्साह है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 25 नंबवर के लिए नगर के अधिकांश वैवाहिक समारोह स्थलों की एडवांस में बुकिंग काफी पहले हो चुकी है। इस दिन तुलसी विवाह है और सबसे ज्यादा लोग इसी दिन शादी करना चाह रहे है। नगर में छोटे-बड़े 21 विवाह मंडप है, सभी में तैयारियां की जा रही है।
ये हैं शुभ मुहूर्त
पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि नवंबर की 25, 26, 29, 30 तथा दिसंबर की 1,2, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 15 तारीख शुभ मुहूर्त हैं।
एक बार फिर अच्छे दिनों की उम्मीद
बागपत के बड़ौत में विवाह मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष साधुराम जिंदल का कहना है कि कोरोना प्रकोप के कारण विवाह कार्यक्रम से जुडे़ लोग चाहें वो वेटर हो, हलवाई हो, बैंड व घोड़ी वाले, बेरोजगार हो गए थे, उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई थी। अब त्यौहारी सीजन व शादी का सीजन शुरू हो चुका है और इससे जुडे़ लोगों की रोजी-रोटी फिर से शुरू हो गयी है। मंडपों को सजाया जा रहा है।
रोज आ रहे 20-25 फोन
बड़ौत विवाह मंडप एसोसिएशन के महामंत्री वरदान जैन का कहना है कि कोरोना काल में शादी की बुकिंग कैंसिल होने से काफी नुकसान हुआ, लेकिन अब फिर से शादियां का सीजन शुरू हो चुका है, शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरी तैयारियां की जा रही है। रोजाना 20-25 फोन आ रहे है, जो बुकिंग कराना चाहते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/