{"_id":"6934485aadefb02b5c0d1c78","slug":"notice-to-the-company-on-the-slow-pace-of-construction-of-green-pathway-meerut-news-c-29-1-mng1005-160146-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ग्रीन पाथवे निर्माण की धीमी गति पर कंपनी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ग्रीन पाथवे निर्माण की धीमी गति पर कंपनी को नोटिस
Sat, 06 Dec 2025 08:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 06 Dec 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर ग्रीन पाथवे निर्माण की धीमी गति पर संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने शनिवार को ग्रीन पाथवे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केवल 40 प्रतिशत निर्माण कार्य ही पूर्ण होने पर उन्होंने असंतोष जताया। जिसके बाद संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
मेरठ रोड पर गन्ना शोध संस्थान की दीवार से सटकर सुजड़ू चुंगी तक एमडीए की ओर से ग्रीन पाथवे का निर्माण कराया जा रहा है। प्राधिकरण ने करीब 92 लाख रुपये में भरतिया कॉलोनी स्थित शिव कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम निर्माण का टेंडर छोड़ा था।
निर्माण के लिए 18 जनवरी को जारी कार्य आदेश में तय किया गया था कि 17 जुलाई 2025 तक निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा लेकिन कार्य पूर्ण न होने पर कंपनी की ओर से तीन माह का समय बढ़वाया गया था।
विज्ञापन
शनिवार को निर्माण कार्य की प्रगति देखने के लिए एमडीए सचिव की ओर से स्थलीय निरीक्षण किया गया। निर्माण की धीमी गति देखकर उन्होंने संबंधित कंपनी संचालकों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कंपनी को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब तलब किया। बताया कि निर्माण कार्य का आंकलन कराया जा रहा है। उसी के आधार पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।