फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notice to Principal and teachers

प्रधानाचार्य और शिक्षकों को नोटिस

Sun, 20 Apr 2025 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Notice to Principal and teachers
निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य व ​शिक्षकों से बात&
सहारनपुर। कई माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक रेखा ने शनिवार को नेहरू शांति निकेतन इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य, कई शिक्षकों और लिपिकों के उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं मिले। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। इसके अलावा एक-एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने रजिस्टर में देखा कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य महाप्रसाद ने मार्च 2025 में 15, 17, 21, 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29 मार्च के हस्ताक्षर ही नहीं किए हैं। वरिष्ठ शिक्षक को प्रधानाचार्य का चार्ज भी नहीं सौंपा गया। उपस्थिति रजिस्टर में शिक्षकों धर्मेंद्र कुमार, अहिबरन सिंह, अश्वनी, विकास कुमार, मनोज कुमार, मोहित यादव, योगेश कुमार, प्रधान लिपिक कंवरपाल सिंह, सहायक लिपिक शिवम कांबोज के भी हस्ताक्षर नहीं मिले। योगेश कुमार 9: 48 बजे तथा शिवम कांबोज 10:30 बजे उपस्थित हुए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य और शिक्षकों का निरीक्षण दिवस का वेतन रोका गया। साथ ही उनको नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर प्रबंधक की आख्या सहित स्पष्टीकरण देने को कहा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed