फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Not in the Quarantine Center, Eid will celebrate at home

क्वारंटीन सेंटर में नहीं, घर में ईद मनाएंगे जमाती

Fri, 22 May 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Not in the Quarantine Center, Eid will celebrate at home
क्वारंटीन सेंटर में नहीं, घर में ईद मनाएंगे जमाती
विज्ञापन

मेरठ। जनपद में करीब 50 दिन से क्वारंटीन 450 से ज्यादा जमाती क्वारंटीन सेंटर में नहीं, बल्कि अपने घरों में ईद मनाएंगे। बृहस्पतिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित के बाद प्रशासन हरकत में आया और जिले में क्वारंटीन सभी जमातियों को घर भेजने के लिए हरी झंडी दे दी। जमातियों को घर भेजने के लिए लगातार मुस्लिम संगठन और विधायक रफीक अंसारी मांग कर रहे थे।
दिल्ली के निजामुद्दीन में कोरोना मरीजों के मिलने के बाद जिले की अलग अलग मस्जिदों में ठहरे विदेशी और देश के अन्य राज्यों से आए जमातियों को जांच के बाद क्वारंटीन किया गया था। कई विदेशी जमातियों पर टूरिस्ट वीजा पर जमात में शामिल होने का आरोप लगा। क्वारंटीन के बाद उन्हें अस्थायी जेल में भेज दिया गया। वहीं जनपद के सौ जमातियों सहित अन्य राज्यों के करीब 450 जमाती क्वारंटीन सेंटर पर ही रखे गए। क्वारंटीन की अवधि 14 और 28 दिन थी। यह समय पूरा करने के बाद भी उन्हें घर नहीं भेजा गया। अमर उजाला की पहल के बाद कमिश्नर अनीता मेश्राम ने जमातियों को घर भेजने के निर्देश दिए। इस निर्णय के बाद जमातियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

घरों को रवाना हुए जमाती
प्रशासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद जमाती घर जाने लगे हैं। सरधना जैन इंटर कॉलेज में क्वारंटीन बिहार के जमाती शमशे आलम ने बताया कि बस का इंतजाम कर रहे हैं। प्रशासन बसों का इंतजाम कर देता तो बेहतर होता। हम किराया देने को भी तैयार हैं। वहीं शहर सीट से सपा विधायक रफीक अंसारी ने जमातियों को ईद से पहले घर भेजने के निर्णय पर पुलिस और प्रशासन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाने की खुशी में भर आईं आंखें
परतापुर भुड़बराल स्थित आश्रयगृह में क्वारंटीन 23 जमातियों को जैसे ही घर जाने की सूचना मिली तो उनकी आंखें भर आईं। विधायक रफीक अंसारी ने बताया कि जमातियों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। उन्हें डर था कि कहीं जेल न भेज दिया जाए। ईद से पहले घर पहुंचने की सूचना पर सभी खुश थे।

जमातियों के लिए बनाए गए क्वारंटीन सेंटर
सरधना आचार्य जैन इंटर कॉलेज, रजपुरा ब्लॉक मेदपुर माध्यमिक विद्यालय, लालकुर्ती नेशनल इंटर कॉलेज, आश्रयस्थल शंकर नगर परतापुर, एएस इंटर कॉलेज मवाना, ग्राम पंचायत कार्यालय माछरा, किला परीक्षित इंटर कॉलेज, किठौर कस्बा, चौधरी बशीर इंटर कॉलेज हर्रा, अम्बेडकर कॉलेज मेरठ।
जमातियों की कुल संख्या - 450
उत्तर प्रदेश के निवासी 150, जिसमें मेरठ से 100 से ज्यादा, बांदा - 14, हाथरस -1, गौतमबुद्धनगर - 3, आजमगढ़ - 15 जमाती।
अन्य प्रदेशों के जमाती
बिहार - 85, पश्चिम बंगाल - 45, आंध्र प्रदेश - 27, मणिपुर - 09, महाराष्ट्र - 10, दिल्ली - 02, आसाम - 52, झारखंड - 53, हरियाणा - 9 जमाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed