फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Noida SSP video goes viral in Meerut also, Alleged obscene chat, ADG asks time for investigation

नोएडा एसएसपी का वीडियो अब मेरठ में वायरल, एडीजी ने पुलिस की कार्रवाई पर जताई नाराजगी 

Fri, 03 Jan 2020 12:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Jan 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Noida SSP video goes viral in Meerut also, Alleged obscene chat,  ADG asks time for investigation
एसएसपी वैभव कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

नोएडा एसएसपी का कथित अश्लील वीडियो मेरठ में भी वायरल हो गया है। गुरूवार को वीडियो वायरल करने वाले की तलाश में नोएडा पुलिस ने मेरठ पहुंची। एक पत्रकार को हिरासत में लेने का प्रयास किया।

विज्ञापन


उसने एडीजी आलोक सिंह से शिकायत की। एडीजी की फटकार के बाद नोएडा पुलिस उसे छोड़कर लौट गई। नोएडा पुलिस की मेरठ में कार्रवाई पर एडीजी ने नाराजगी व्यक्त की है। 
विज्ञापन


एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण का अश्लील वीडियो वायरल होने के चंद घंटों बाद ही मेरठ भी पहुंच गई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जाने लगा तो उस युवक की तलाश शुरू करा दी गई, जिसने सबसे पहले इसे मेरठ में वायरल किया था। नोएडा पुलिस युवक का पीछा करते हुए मेरठ तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि दोपहर में एक पत्रकार को नोएडा पुलिस ने ढूंढ निकाला और हिरासत में लेने का प्रयास किया। पत्रकार ने इस पर आपत्ति जताई और तत्काल एडीजी आलोक सिंह को फोन पर सूचना दी। बताया जाता है कि नोएडा पुलिस की मेरठ में मौजूदगी की जानकारी मिलते ही एडीजी नाराज हो गए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। इसके बाद नोएडा पुलिस पत्रकार को छोड़कर लौट गई। एडीजी आलोक सिंह का कहना है कि जब इस मामले की जांच हापुड़ पुलिस कर रही है तो नोएडा पुलिस किस अधिकार से मेरठ में दबिश डालने पहुंची। पत्रकार ने नोएडा पुलिस की एडीजी से शिकायत की है।

एसएसपी वैभव कृष्ण के वीडियो को वायरल करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें आईटी एक्ट की धाराओं के अलावा आईपीसी की धारा-499 व 500 मानहानि के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट हापुड़ एसएसपी के पास पहुंच गई है। अब वह विवेचना शुरू करेंगे। 

गुरुवार को उनके नोएडा आने की चर्चा थी, लेकिन वह नोएडा नहीं आए। एसपी हापुड़ संजीव सुमन के पीआरओ का कहना है कि नोएडा में दर्ज रिपोर्ट उनके पास आ गई है। उसका अध्ययन किया जा रहा है। इसके बाद ही विवेचना शुरू की जाएगी।

शासन से जांच शुरू 
नोएडा के कप्तान मेरे वरिष्ठ हैं और उनका सम्मान करता हूं। अभी तक उनकी ओर से कोई पत्राचार नहीं किया गया है। अखबार के माध्यम से पता चला है कि उन पर कुछ आरोप लगे हैं। शासन से जांच शुरू हो गई है और उसमें स्पष्ट हो जाएगा कौन सही है कौन गलत है। - डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी रामपुर

फर्जी वीडियो से बदनाम करने का प्रयास
मेरी फोटो का प्रयोग करके फर्जी वीडियो बनाकर बदनाम करने का प्रयास किया गया है। इस मामले की रिपोर्ट सेक्टर-20 कोतवाली में कराई गई है। इस प्रकरण की जांच एसपी हापुड़ संजीव सुमन कर रहे हैं। वहीं बता पाएंगे कि इसमें क्या चल रहा है। - वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतमबुद्धनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed