{"_id":"6182cc6b59d50970b0042050","slug":"noida-advocate-murder-case-meerut-stf-team-has-arrested-to-50-thousand-prized-accused-sandeep-in-kharkhoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील हत्याकांड: एसटीएफ मेरठ ने दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश संदीप, बताई वारदात की बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील हत्याकांड: एसटीएफ मेरठ ने दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश संदीप, बताई वारदात की बड़ी वजह
Wed, 03 Nov 2021 11:22 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:22 PM IST
सार
नोएडा में वकील हत्याकांड में फरार चल रहे हत्यारोपी बदमाश को मेरठ एसटीएफ ने बुधवार को खरखौदा से दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश ने वारदात के पीछे बड़ी वजह बताई है।
विज्ञापन
वकील निशांत का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नोएडा के फेज-दो कोतवाली क्षेत्र के इलाहाबास गांव में वकील निशांत की हत्या के मामले में 50 हजार के इनामी संदीप को एसटीएफ मेरठ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह के मुताबिक 25 अक्तूबर को नोएडा फेस-दो में इलाहाबाद सेक्टर-86 निवासी निशांत की गोली मारकर हत्या हुई थी। निशांत पेशे से वकील थे। इस मामले में परिवार के ही नामजद संदीप की तलाश में नोएडा पुलिस लगी थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रहा था। इसके चलते नोएडा पुलिस ने संदीप पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।
विज्ञापन
इनाम होते ही एसटीएफ मेरठ भी आरोपी संदीप को ढूंढने लग गई। बुधवार को एसटीएफ मेरठ टीम ने 50 हजार के इनामी संदीप को खरखौदा से गिरफ्तार कर लिया। सीओ एसटीएफ के मुताबिक आरोपी विदेश भागने की फिराक में था। वह खरखौदा में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। उसने दरोगा की पिस्तौल छीनकर भागने की भी कोशिश की। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पहले दिल्ली गया। जहां से हरिद्वार और ऋषिकेश में कई दिन बिताए। फिर मंगलवार को मेरठ आकर रुक गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमीन को लेकर परिवार के लोगों में विवाद था। जिसके चलते उसने निशांत की हत्या की थी। निशांत अपने घर लौट रहे थे, तभी गोली मारकर उनकी हत्या की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
जुआ खेलने में हो गया था कर्ज, जमीन बेचना चाहता था आरोपी
पुलिस के मुताबिक संदीप को जुआ खेलने की लत थी। उस पर कई लोगों का कर्ज था। जिसे चुकाने के लिए वह जमीन बेचना चाहता था। मगर जमीन पर परिवार के लोगों का विवाद चला आ रहा था। जमीन की पैरवी अधिवक्ता निशांत कर रहे थे। कई बार संदीप ने अधिवक्ता को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन अधिवक्ता उस जमीन को अपनी बताते थे। इसलिए दोनों में विवाद काफी गहरा गया था।
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें