फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला लाइव: रोडवेज बसों में टूट रहे बचाव के मानक, न मास्क न सैनिटाइजेशन, तस्वीरें 

Tue, 15 Sep 2020 07:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Sep 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
No sanitization and no mask in UP roadways Buses in Baghpat District
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी  उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन लोग उतनी ही लापरवाही बरत रहे हैं। अब तो हर जगह लापरवाही का आलम दिखाई देता है। अनलॉक में जब रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया, तब कई मानक तय किए ।



मुख्य मानकों में यात्रियों की थर्मल जांच के साथ-साथ बसों में सैनिटाइजेशन व्यवस्था के मानक तय किए। इनमें से एक भी मानक पूरा होता नहीं दिखाई देता है। बसों में यात्रियों की आपाधापी दिखती है। यात्री बिना मास्क लगाए नजर आते हैं। किसी बस में सैनिटाइजेशन नहीं किया जा रहा है। बस में चढ़ने और उतरने की आपाधापी के बीच दो गज की दूरी का मानक भी टूट जाता है।

No sanitization and no mask in UP roadways Buses in Baghpat District
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा डिपो की बस में टूटते दिखे नियम
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पीएन शर्मा पार्क पर हरियाणा डिपो की बस का संचालन बागपत से सोनीपत-बाहलगढ़ तक है। सोमवार को अमर उजाला टीम ने जायजा लिया तो बस में कोरोना बचाव के नियम टूट रहे थे। बस के अंदर बैठी सवारियों के चेहरे पर भी मास्क नहीं था। दो गज की दूरी का पालन भी नहीं हो रहा था।

No sanitization and no mask in UP roadways Buses in Baghpat District
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला

मिनी बस में यात्री कर रहे थे बिना मास्क के सफर
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत से शामली तक चलने वाली मिनी बस का जायजा लेने के लिए पेट्रोल पंप के सामने खड़ी बस में चढ़े तो बस में करीब 40 से 50 यात्री थे।

चालक-परिचालक सड़क पर खड़े होकर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। अधिकतर यात्रियों के चेहरे पर मास्क नहीं थे। मास्क लगाने के लिए चालक परिचालक द्वारा जागरूक नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
No sanitization and no mask in UP roadways Buses in Baghpat District
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला

बस में चढ़ने को आपाधापी
दिल्ली बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास खड़ी बड़ौत डिपो की बस में चढ़ने और उतरने की आपाधापी में दो गज की दूरी का पालन करना सभी भूल गए।

परिचालक द्वारा भी जल्दी बैठो की आवाज लगाई जा रही थी। अधिकांश यात्री मास्क भी नहीं लगाए हुए थे।

विज्ञापन
No sanitization and no mask in UP roadways Buses in Baghpat District
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला

निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी
समय-समय पर बसों का निरीक्षण किया जाता है, चालक और परिचालक को शासनादेश से अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी यदि चालक और परिचालक यात्रियों को सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के लिए प्रेरित नहीं करते हैं तो निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र मान, प्रभारी संचालन, बड़ौत डिपो, बागपत।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed