फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No man's hand, doing the race

हाथ का नहीं मलाल, दौड़ में कर रहीं कमाल

Tue, 14 May 2019 04:08 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 14 May 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
No man's hand, doing the race
रिया - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कुदरत ने जन्म से ही रिया को वो घाव दिया, जिसका दर्द उसे पूरी जिंदगी रहेगा। पांडवनगर निवासी रिया का जन्म से ही बायां हाथ नहीं है। 14 वर्षीय रिया करन पब्लिक स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा है। एक हाथ न होने के बाद भी रिया का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ और उसने जिंदगी में कुछ ऐसा करने का ठान लिया जिससे उसके माता-पिता का नाम रोशन हो। रिया ने अपने मकसद में सफलता भी हासिल की है। वे पिछले कई महीनों से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पसीना बहा रही हैं। 14 साल की रिया चार सौ मीटर व आठ सौ मीटर दौड़ में जिला व राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन


बेटी में है प्रतिभा, कम हुई चिंता
रिया के पिता अंशुमन कुमार पेशे से गाड़ी ड्राइवर हैं। अंशुमन ने बताया बेटी होने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन उसके बायां हाथ नहीं था। पिता ने बताया बेटी को लेकर परिवार के लोग अधिक संवेदनशील होते हैं, यही कारण रहा कि परिवार के लोग चिंतित थे। लेकिन धीरे-धीरे रिया बड़ी हुई तो परिवार के लोगों की चिंता भी कम होती चली गई। रिया अब 14 साल की हो गई है और करन पब्लिक स्कूल में 8वीं कक्षा में है। पढ़ाई में होशियार रिया पिछले एक साल से कोच गौरव त्यागी के पास प्रशिक्षण ले रही हैं। वो चार सौ व आठ सौ मीटर की धावक है। गौरव त्यागी ने बताया रिया का उसका सपना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने का है। जिसके लिए रिया प्रतिदिन देापहर को कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed