{"_id":"5d87deb58ebc3e01767f4e94","slug":"no-clue-of-miscreants-cctv-cameras-investigated-modipuram-news-mrt444746193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मोदीपुरम में देखे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मोदीपुरम में देखे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम/मेरठ। मोदीपुरम हाईवे पर शनिवार आधी रात युवक विभव गोयल को अगवा कर लूटपाट के मामले में रविवार को पल्लवपुरम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
मेडिकल थाना क्षेत्र की अंसल कालोनी निवासी विभव गोयल पुत्र सुशील गोयल दिल्ली की ट्रैवल्स कंपनी में जॉब करते हैं। विभव शनिवार देर रात देहरादून से मेरठ लौटे थे। मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे ऑटो का इंतजार करने के दौरान स्विफ्ट कार सवार तीन बदमाशों ने विभव को अगवा कर लिया था। बैग लूटने के बाद बुरी तरह पीटा था। पीएसी वाहिनी के सामने विभव ने कार से कूदकर किसी तरह जान बचाई थी। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह चौहान ने बताया कि हाईवे और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बदमाश आसपास के हो सकते हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।