फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No clue found about the miscreants even after five days

बदमाशों का पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Sun, 29 Jun 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
No clue found about the miscreants even after five days
सरूरपुर। गांव गोटका में चोरी की घटना का खुलासा नहीं के विरोध में आयेजित पंचायत में शामिल ग्रामी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव गोटका में पांच दिन पूर्व पांच घरों में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की कई टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने गांव में लगे पांच से ज्यादा व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच व मोबाइल की बीटीएस उठाई है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। जबकि ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जिसे लेकर गांव में एक पंचायत भी की गई है।
विज्ञापन

गांव गोटका में आयोजित पंचायत में पूर्व प्रधान ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बीती रविवार की रात को बदमाशों ने उसके चचेरे भाई ओमबीर, सुरेश, मनोज, ओमश्री व पंकज पुत्र ओमप्रकाश के घरों के अंदर घुसकर अलमारियों के ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये की नगदी व बीस लाख के सोने चांदी के जेवर चुराकर ले गए थे। बताया कि पुलिस ने अभी तक घटना का खुलासा नहीं किया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस दो दिनों में घटना का खुलासा नहीं करती तो वह एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान मास्टर अशोक, मंयक पंवार, मनोज, कुलदीप फौजी, अनुज, हरि मोहन आदि मौजूद रहे। इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीम काम कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed