{"_id":"689a1e13e3fbb5c63a0fefb2","slug":"nizami-brothers-santoshanand-and-azhar-iqbal-will-be-on-one-stage-meerut-news-c-14-1-mrt1001-944749-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मंच पर होंगे निजामी बंधु, संतोषानंद और अजहर इकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मंच पर होंगे निजामी बंधु, संतोषानंद और अजहर इकबाल
विज्ञापन
मेरठ। मां तुझे प्रणाम के तहत 13 अगस्त की शाम 7 बजे से जश्न ए आजादी कार्यक्रम में एक मंच पर होंगे कवि, कव्वाल और शायर। यह कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में होगा। इसमें प्रसिद्ध फिल्म गीतकार संतोषानंद, कव्वाली व सूफी संगीत के फनकार निजामी बंधु, मशहूर शायर अजहर इकबाल, कवयित्री डॉ. सीता सागर और शायरा हिमांशी बाबरा एक मंच पर रहेंगे।
निजामी बंधु भी खास प्रस्तुति देंगे। निजामी बंधु गीत कुन फया कुन...जब कहीं पर कुछ नहीं था...गा चुके हैं। वे कव्वाली गीतों और सूफी संगीत के लिए जाने जाते हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला को प्रस्तुत करते हैं। संतोषानंद ने एक से एक लाजवाब गाने लिखे हैं। जैसे-एक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है, जिंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है।
सीट भी करा सकते हैं रिजर्व
जश्न ए आजादी के इस कार्यक्रम को देखने के लिए कोई भी आ सकता है। कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। इस कार्यक्रम के लिए अगर कोई अपनी और अपने परिवार के लिए सीट पहले से रिजर्व कराना चाहता है तो वह हमें मोबाइल नंबर 7617566168 पर व्हाट्स एप मेसेज कर सकता है जिसमें वह अपना नाम और अपने रहने का स्थान लिखकर भेज सकता है।