फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ninth Shakti Worship Ceremony Held at Khatu Shyam Temple in Mawana

Meerut News: मवाना के खाटू श्याम मंदिर में हुआ नवम शक्ति उपासना समारोह

Mon, 26 Oct 2026 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Ninth Shakti Worship Ceremony Held at Khatu Shyam Temple in Mawana
- भव्य नवम शक्ति उपासना समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। श्री खाटू श्याम मंदिर में नवम शक्ति उपासना समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मां दुर्गा को समर्पित था। इसका आयोजन काव्य पटल काव्य ब्रह्मास्त्र के तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम के सूत्रधार काव्य-ब्रह्मास्त्र के संस्थापक कवि व गीतकार कुमार मुनीश रहे। श्री खाटू श्याम मंदिर के अध्यक्ष सुभाष रस्तौगी और सचिव विनय दुबलिश ने व्यवस्था प्रमुख की भूमिका निभाई। संचालन में अमर रस्तौगी ने सहयोग प्रदान किया। शक्ति साहनी, सुधीर त्यागी, गूंजन शर्मा और श्रीराम मलिक ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

काव्य पाठ की शृंखला में अंतरराष्ट्रीय गीतकार मनोज कुमार मनोज ने अपनी रचना अभय की दात्री मात, सिद्धि की प्रदात्री मात भारती के धाम की मां एक रखवाली है पढ़ी। नेहा शर्मा नमन ने मां जगदंबा की स्तुति करते हुए कहा, सिंह वाहिनी मां जगदंबा तुम दुर्गा तुम काली हो। उन्होंने मां के चक्र, त्रिशूल, गदा और फरसा धारण करने वाले रूप का वर्णन किया। कवि मनमोहन भल्ला ने ना जुल्फ के बंधन हैं, ना हुस्न के मारे हैं, अंतर्मन भगवा है, हम मां के दुलारे हैं शीर्षक से कविता सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता कुसुमाकर ने मां के ममतामयी रूप का बखान करते हुए पढ़ा, गोद में बच्चों को ले जब थक कर सो जाती हैं मां, तब कहीं जाकर के थोड़ा सुख पाती है मां। क्षमा गुप्ता ने अपनी कविता अंधेरे मन के मिटाओ तो कोई बात बने, दीप, बुझे दिल के जलाओ तो कोई बात बने प्रस्तुत की। कमलेश तन्हा ने भक्तिरस प्रवाहित करते हुए कहा, मेरी रूह में बसा बस तेरा धाम है, जिसकी मैं हूं दीवानी वो घनश्याम है। सरोज दूबे ने पाठ किया, इक सरस, द्रव का रसपान हो जाएगा! फिर विकल मन को आराम हो जाएगा। कुमार मुनीश अक्स ने दुर्गा रूप धर किया दुष्टों का सफाया, कौन समझ पाया है महामाया की माया कविता सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed