फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine players from Meerut included in IPL auction

आईपीएल सीजन 15 : 590 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट, नीलामी में मेरठ के नौ खिलाड़ी शामिल

Wed, 02 Feb 2022 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 02 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nine players from Meerut included in IPL auction
आईपीएल 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल सीजन 15 को लेकर 12 व 13 फरवरी को बंगलूरू में मेगा ऑक्शन होना है। इसके लिए देशभर से 1214 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 590 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट हो चुके हैं। मेरठ के नौ खिलाड़ियों को भी जगह मिली है।

विज्ञापन


इसमें छह पुराने खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा, प्रियम गर्ग, सौरभ कुमार, कार्तिक त्यागी और शिवम मावी हैं। जबकि तीन नए खिलाड़ी पूर्णांक त्यागी, समीर रिजवी और संदीप तोमर के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

12 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की नीलामी में भामाशाह पार्क के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर, दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा शामिल होंगे, जबकि 13 फरवरी को घरेलू क्रिकेटर भामाशाह पार्क के ही दाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियम गर्ग, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी, आलराउंडर पूर्णांक त्यागी, गांधीबाग के स्पिनर सौरभ कुमार, दाएं हाथ के बल्लेबाज समीर रिजवी, बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी संदीप तोमर, मेरठ निवासी व दिल्ली वंडर्स एकेडमी के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शिवम मावी के नाम नीलामी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार आईपीएल में दो टीमें लखनऊ और अहमदाबाद की बढ़ी हैं। इसका लाभ उप्र के खिलाड़ियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। भामाशाह पार्क के कोच संजय रस्तोगी का कहना है कि टीमों में चयन होना बड़ी चुनौती होगी। वहीं गांधीबाग के कोच तनकीब अख्तर ने कहा कि उम्मीद है कि आईपीएल में मेरठ से खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed