फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine peoples injured in conflict in two sides after molesting with a girl at Baghpat city

युवती से छेड़छाड़ पर भारी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, तीन महिला सहित नौ लोग घायल

Sat, 23 Nov 2019 08:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Nov 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Nine peoples injured in conflict in two sides after molesting with a girl at Baghpat city
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद के लुहारी गांव में शुक्रवार देर रात हैंडपंप से पानी भरते समय छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। बाद में दोनों पक्षों में पथराव हो गया और लाठी-डंडे चले। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। 

विज्ञापन


बता दें कि इस संघर्ष में दोनों ओर से तीन महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव में एक पक्ष की युवती बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भर रही थी। तभी दूसरे पक्ष के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की तो युवती ने अपने घर पर जाकर इस बारे में बताया। इससे युवती के परिजन भड़क उठे। उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों के समक्ष विरोध जताया तो विवाद बढ़ गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडे चल गए। इससे गांव में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने की अभद्रता, छेड़छाड़ की शिकायत करने गए थे परिजन

इसके बाद पुलिस पहुंची तो विवाद में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों को पुलिस ने भगाया। बाद में तीन महिला सहित नौ घायलों को पुलिस ने सीएचसी बड़ौत पर भर्ती कराया है। उनका उपचार जारी है। 

यह भी पढ़ें: युवती से छेड़छाड़ पर होने से बचा बवाल, फायरिंग कर खेत में छिपे आरोपी, पुलिस ने दबोचे

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी जिले में बड़ौत और खेकड़ा के क्षेत्रों में छेड़छाड़ को लेकर खूनी संघर्ष हो चुके हैं। ऐसे मामले पुलिस के लिए भी लगातार चुनौती बने हुए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed