फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has misbehaved from victim family in Bijnor district of Uttar Pradesh

शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने की अभद्रता, छेड़छाड़ की शिकायत करने गए थे परिजन

Tue, 19 Nov 2019 06:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Nov 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Police has misbehaved from victim family in Bijnor district of Uttar Pradesh
यूपी पुलिस - फोटो : डेमो

बिजनौर में युवती के साथ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए पीड़ित पक्ष ने पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए बखेड़ा कर दिया। पीड़ित पक्ष युवती के साथ थाने में ही पुलिस जीप के सामने बैठकर कार्रवाई की मांग करने लगा। रात में घंटों तक थाने में हंगामा होता रहा। रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर पीड़ित पक्ष शांत हुआ। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक जियाउद्दीन उस पर बुरी नीयत रखता है। वह जंगल से चारा लेने गई थी। जंगल में ही आरोपी युवक ने उसको दबोच लिया। शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। उसने आपबीती घर आकर बताई तो उसके परिजन आरोपी की शिकायत करने पहुंचे। इसी बात से क्षुब्ध होकर आरोपी पक्ष ने युवती के घर में घुसकर मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। मामले की शिकायत लेकर पीड़ित पक्ष युवती के साथ थाने पहुंचा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थाने में घंटों चला हाईप्रोफाइल ड्रामा, पति खूब गिड़गिड़ाया, फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और थाने से भगा दिया। थाने में मौजूद एक दरोगा ने शराब के नशे में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित पक्ष कार्रवाई की मांग लेकर थाने के गेट पर पुलिस जीप के सामने बैठ गया। घंटों तक थाने के गेट के सामने हंगामा होता रहा। रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर पीड़ित पक्ष पुलिस जीप के सामने से उठा। पुलिस ने जियाउद्दीन, आसिफ, आदिल, जमील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

एसएसआई रामचंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीड़ित पक्ष के कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस जीप के सामने बैठने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें युवती भी जीप के सामने बैठी हुई है। पुलिस इन सभी बातों को नकार रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed