फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youth has molesting with a girl in a village of Muzaffarnagar district

युवती से छेड़छाड़ पर होने से बचा बवाल, फायरिंग कर खेत में छिपे आरोपी, पुलिस ने दबोचे

Sat, 23 Nov 2019 07:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Nov 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Two youth has molesting with a girl in a village of Muzaffarnagar district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को खेत में काम कर रही युवती को अकेली पाकर दूसरे वर्ग के दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ कर खेत में खींचने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों पर फायरिंग कर आरोपी खेत में जा छिपे, जिन्हें ग्रामीणों ने घेराबंदी कर देर रात धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एक गांव निवासी युवती परिजनों के साथ शुक्रवार शाम नरोत्तमपुर माजरा के संपर्क मार्ग स्थित खेतों में काम कर रही थी। उसी समय वहां पहुंचे दूसरे वर्ग के दो युवकों ने युवती को अकेली पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को खेत में खींचकर ले जाने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर पास ही काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। परिजनों ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और आरोपियों का पीछा किया, जिस पर वे जान बचाने के लिए एक खेत में जा छिपे। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ मिलकर ग्रामीणों ने खेत को चारों ओर से घेरकर कांबिंग करते हुए देर रात दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से तमंचा-कारतूस व खोखा भी बरामद किया गया। दोनों आरोपियों आसिफ पुत्र रहमत निवासी नरोत्तमपुर माजरा और आकाश पुत्र वहाब निवासी भैंसी, खतौली के खिलाफ युवती के चाचा ने तहरीर दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: युवती को अकेली देख घर में घुसा युवक, बोला- हमसे बात नहीं करोगी तो तेजाब डाल दूंगा

बड़ा बवाल करा सकता था युवकों का दुस्साहस

बघरा में दूसरे वर्ग के युवकों द्वारा युवती से छेड़छाड़ व उसे खेत में खींच ले जाने की घटना क्षेत्र में बड़े बवाल को जन्म दे सकती थी। दोनों आरोपियों ने युवती के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों पर सीधी फायरिंग की, जिससे वे बाल-बाल बच गए। यदि किसी को गोली लगती तो गुस्साई भीड़ दोनों आरोपियों के साथ बड़ी घटना को अंजाम दे सकती थी। 

वहीं, यदि दोनों आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले गुस्साए ग्रामीणों के हाथ लग जाते तब भी दोनों युवकों का अहित हो सकता था, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल स्थिति पर नियंत्रण किया, बल्कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

इन्होंने कहा...
इंस्पेक्टर गुरुचरण सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ युवती के चाचा ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed