फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nikay chunav final result in meerut

मुस्लिम-दलित गठबंधन ने भाजपा के छुड़ाए पसीने

Sat, 02 Dec 2017 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 02 Dec 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
nikay chunav final result in meerut
जीत के बाद खुशी मनाती सुनीता वर्मा और समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

महानगर में दलित मुस्लिम गठबंधन ने भाजपा को सीधे टक्कर दी। यह टक्कर सिर्फ महापौर पद पर ही नहीं बल्कि पार्षद पदों पर भी साफ नजर आईं। महापौर पद पर जहां बसपा ने भाजपा को पटखनी दी, तो पार्षद पद पर भी 28 प्रत्याशी सीधे जिताने के साथ 20 वार्ड में दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशियों की मौजूदगी ने अहसास करा दिया कि दलित-मुस्लिम गठबंधन आने वाले समय में भाजपा के लिए खतरे की घंटी बन सकता है। 

विज्ञापन


महापौर पद पर मतदान के बाद ही तय हो गया था कि भाजपा और बसपा के बीच सीधा मुकाबला है। मतगणना में भी यह साफ नजर आया। हर चक्र की गणना में भाजपा और बसपा प्रत्याशियों के बीच ही मुख्य मुकाबला होता रहा। सपा, कांग्रेस या रालोद सहित अन्य कोई प्रत्याशी एक बार भी इन दोनों के आसपास नहीं फटका। इसका बड़ा कारण मुस्लिम मतों का लगभग 80 प्रतिशत बसपा के पक्ष में ध्रुवीकरण होने के साथ दलित वोटों का भी एकजुट होकर बसपा के पक्ष में जाना रहा।
विज्ञापन


इस गठबंधन की धूम ऐसी रही कि बसपा के निशान पर चुनाव लड़े पार्षद भी पहली बार बड़ी संख्या में जीतकर आये। बसपा ने भाजपा के 36 पार्षदों के बाद सबसे ज्यादा अपने 28 पार्षद जिताए। जबकि मुस्लिम वोटों की राजनीति करने वाली सपा मात्र 4 ही प्रत्याशी जिता सकी। निगम चुनाव का यह परिणाम भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव में खतरे की घंटी है। क्योंकि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर मुस्लिम और दलित यदि इसी तरह गठजोड़ कर गए तो भाजपा के लिए मुश्किल पैदा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed