{"_id":"5bf9a9eebdec2241ba2c69fa","slug":"nhi-jage-afsar-sadak-par-hi-khadi-rhi-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं जागे अफसर, सड़क पर ही खड़ी रहीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं जागे अफसर, सड़क पर ही खड़ी रहीं रोडवेज बसें
amarujala
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीच भैसाली रोडवेज बस अड्डा जनता के लिए सिरदर्द बना है। दिल्ली रोड पर ही नहीं बल्कि बस अड्डे के बाहर भी जाम से मुक्ति नहीं मिल रही है। दिन निकलते ही बस अड्डे के बाहर रोडवेज बसों का कब्जा हो जाता है। जाम लगने के साथ ही बसों के हॉर्न और धुएं से प्रदूषण भी बढ़ रहा है। लेकिन इसकी न तो रोडवेज के अफसरों को परवाह है और न ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को। एनजीटी के आदेशों पर भी जिला प्रशासन संज्ञान लेने को तैयार नहीं है।
भैसाली रोडवेज बस अड्डा और दिल्ली रोड से प्रतिदिन तीन हजार सरकारी और अनुबंधित बसें निकलती हैं। कुछ दिल्ली की तरफ जाती हैं तो कुछ हरिद्वार उत्तरांचल की तरफ जाती हैं। इनके अलावा अन्य मार्गों के लिए भी यहां से बसों का संचालन होता है। बसों के सुचारू संचालन के लिए बस अड्डा परिसर में आरएम बैठते हैं। जिनको रोडवेज की आय बढ़ाना और बसों का कुशल संचालन कराना है। रोडवेज बस अड्डा किस स्थिति में चल रहा है, इसकी हकीकत भैसाली रोडवेज बस अड्डे के बाहर सड़क पर हर समय रोडवेज बसों से जाम में देखने को मिल सकती है। सड़क पर बसों से जाम दिन में ही नहीं बल्कि रात को भी रहता है।
अमर उजाला ने सड़क पर बस खड़ी कर सवारी उठाने वाले इन बस चलाकों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। जहां जिलाधिकारी सड़कों पर खड़े होने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं वहीं रोडवेज के आरएम भी बसें सड़क पर न खड़ी होने देना का आश्वासन दे चुके हैं। लेकिन जनता की इस गंभीर समस्या पर कार्रवाई करने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है, ऐसे में दोनों अधिकारियों बयान झूठे साबित हो रहे हैं। अफसरों की लापरवाही के चलते अभी तक बस अड्डे के बाहर सड़क को जाम से मुक्ति नहीं मिली है।
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर दस किमी तक कब्जा
दिल्ली रोड पर परतापुर तिराहे से रिठानी, मोहकमपुर, टांसपोर्ट नगर, फुटबाल चौक, रेलवे रोड चौराहा, केसरगंज, जली कोठी और भैसाली बस अड्डे तक रोडवेज के चालक सड़क पर अवैध तरीके से बीच सड़क पर बस खड़ी कर यात्रियों को बैठाते और उतारते हैं। भैसाली बस अड्डे से लेकर परतापर तिराहे तक दस किमी तक रोडवेज के चालकों की सड़क पर मनमर्जी चलती है। ऐसे में जनता जाम और परेशानी झेलती है।
रोडवेज के अधिकारियों की भी नहीं सुन रहे चालक
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजेपयी का कहना है कि पूर्व में अवैध तरीके से सड़क पर खड़ी होने वाली बसों पर कार्रवाई की गई है। बसों के चालक रोडवेज के अधिकारियों की भी नहीं सुन रहे। इस मामले में आरएम और जिला प्रशासन से बात की जा रही है।