फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NH-58 completely closed from today

आज से दिल्ली-देहरादून हाईवे पूरी तरह से बंद, ऑटो भी बंद

Mon, 17 Jul 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 17 Jul 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
NH-58 completely closed from today
दिल्ली रोड पर तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच-58) को आज सोमवार से पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस हाईवे पर सिर्फ ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए पास वाले वाहन ही कांवड़ मार्ग को छोड़कर चलेंगे। हाईवे को 17 जुलाई की रात्रि 12 बजे से पूरी तरह से बंद किया जाना था। लेकिन कांवड़ियों की बढ़ती संख्या तो देखकर ट्रैफिक पुलिस निर्धारित समय से पहले दोपहर या शाम को किसी समय भी हाईवे को बंद सकती है। 

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे ही दिल्ली-देहरादून हाईवे को वन वे कर दिया गया था। जिसके बाद हल्के वाहन ही सड़क के एक तरफ आ-जा रहे हैं। जबकि दूसरा मार्ग कांवड़ियों के लिए रिजर्व है। रविवार दोपहर हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर वन वे व्यवस्था के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर सोमवार से हाईवे बंद करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


शहर के अंदर भी वन वे
ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे के अलावा शहर में मोदीपुरम तिराहे से बेगमपुल, बेगमपुल से दिल्ली रोड पर परतापुर तिराहे तक रविवार सुबह दस बजे ही वनवे कर दिया था। जिसके बाद भीषण जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से ऑटो भी बंद
सोमवार सुबह से दिल्ली रोड पर ऑटो, ई-रिक्शा, यात्री जीप, टेंपो भी बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा यह सभी वाहन बेगमपुल पर हापुड़ अड्डा और हापुड़ अड्डे से शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तक भी बंद होंगे।


करीब 12 लाख कांवड़िये मेरठ से निकले 
एलआईयू के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात आठ बजे तक हरिद्वार से करीब 10 से 12 लाख कांवड़िये मेरठ की सीमा से होकर निकले हैं। इनमें एनएच-58, कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी और किठौर मार्ग से निकले हैं। रविवार को ही पांच से छह लाख कांवड़िये जल लेकर आने बताए गए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed