फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neighborhood Youth Parliament Program in Machhra, Inspiration for the Youth

Meerut News: माछरा में आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम, युवाओं को प्रेरणा

Sat, 17 Oct 2026 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Neighborhood Youth Parliament Program in Machhra, Inspiration for the Youth
चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा पर आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी अश्वनी त्यागी को सम्मा
माछरा। चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक जागरूकता, राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता व नशामुक्त समाज के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी मुख्य अतिथि रहे। क्षेत्राधिकारी विश्व ज्योति राय, जिला युवा अधिकारी यशवंत यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर राजश्री अग्रवाल और खरखौदा ब्लॉक प्रमुख अतुल त्यागी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन नरेंद्र त्यागी ने किया और प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्यागी ने अध्यक्षता की। अतिथियों ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने, नशे से दूर रहने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने को प्रेरित किया। युवाओं से सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रप्रेम की भावना रखने का आह्वान किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed