फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neighbor accused of assaulting

Meerut News: पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप

Sat, 23 May 2026 09:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 23 May 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Neighbor accused of assaulting
मवाना। गांव तिगरी निवासी अन्नू ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। अन्नू ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि 20 मई की शाम घर में अकेली थी। पड़ोसी के बच्चे घर में आकर गालियां दे रहे थे। उसने बच्चों की दादी से शिकायत की तो दादी गाली गलौज करते हुए डंडा लेकर आई और उनके साथ मारपीट कर चली गई। कुछ देर बाद आरोपी महिला का पुत्र डंडा लेकर आया और गाली गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की। जिसमें उसको और उसकी बहन तानिया को गुम चोटे आई। 21 मई की रात आरोपियों ने फिर से गाली गलौज करते हुए उसका दरवाजा खटखटाया, दरवाजा नहीं खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed