फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NCRTC will use STP water

एसटीपी का पानी इस्तेमाल करेगा एनसीआरटीसी

Sat, 28 Nov 2020 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
NCRTC will use STP water
एसटीपी का पानी इस्तेमाल करेगा एनसीआरटीसी
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) रैपिड रेल कॉरिडोर के साथ-साथ पर्यावरण सुधार के लिए भी काम करेगा। कॉरिडोर के आसपास पर्यावरण सुधारने के लिए एजिस कंपनी से किया करार पर मुहर लगने के बाद एनसीआरटीसी ने निर्माण कार्यों के लिए अब मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले ट्रीटेड पानी लेने और इसका इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी है। एमडीए ने इसके लिए सहमति दे दी है।
शताब्दी नगर में चल रहे रैपिड रेल निर्माण में इस पानी का उपयोग किया जाएगा। इस तरह से इस पानी के उपयोग के साथ बचत भी हो सकेगी। पिछले कुछ समय से एमडीए संशय में था कि ट्रीटेड पानी का उपयोग कैसे किया जाए। एमडीए के 10 से अधिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं। करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बाद इन प्लांट से आय नहीं हो रही है। अब एनसीआरटीसी ने एमडीए को आय का रास्ता खोल दिया है।
विज्ञापन

10 रुपये प्रति किलोलीटर की दर तय
एमडीए की तरफ से एनसीआरटीसी को 10 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से ट्रीटेड वॉटर दिया जाएगा। इसके लिए 100 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी से हस्ताक्षर के बाद इसकी अनुमति दी जाएगी। वहीं, 50 हजार रुपये भी प्राधिकरण कोष में जमा कराने होंगे। इसके बाद टैंकरों की मदद से शताब्दी नगर से पानी रैपिड रेल कॉरिडोर साइट पर जा सकेगा। इस पानी को वह प्रदूषण को कम करने के लिए किए जा रहे छिड़काव सहित अन्य कार्यों में उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमति के लिए बोल दिया
हमें पत्र मिला है। हम तैयार भी हैं। इस संबंध में आगे की कार्यवाही के लिए अधिशासी अभियंता को अनुमति देने के लिए कह दिया गया है।
- प्रवीणा, सचिव, एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed